रोहिणी खड़से ने हाथ में पकड़ा 10 फीट लंबा सांप, बोलीं- ये किसान का मित्र है! VIDEO देख चौंक गए लोग

Rohini Khadse Snake Video: रोहिणी खड़से का 10 फीट लंबा सांप पकड़े हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रैट स्नेक को हाथों में थामकर उन्होंने इसके बारे में दिलचस्प बातें शेयर कीं।
rohini khadse holds 10 feet long rat snake viral video
सांप हाथ में लेकर रोहिणी खड़से(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Rohini Khadse Holds 10 Feet Long Rat Snake: महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर शहर पवार गुट की नेता रोहिणी खड़से का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।

अक्सर विरोधियों पर सियासी वार करने वाली रोहिणी इस बार अपने हाथ में 10 फीट लंबा विशालकाय सांप पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किया गया यह वीडियो बिजली की तरह फैल गया है और लोग उनके इस अदम्य साहस को देखकर हैरान हैं।

जब सांप को हाथों में थामकर देने लगीं जानकारी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहिणी खड़से किसी खेत या ग्रामीण इलाके में हैं और उन्होंने बिना किसी डर के एक बेहद लंबे और फुर्तीले सांप को अपने दोनों हाथों से पकड़ा हुआ है। वे वीडियो में बताती हैं कि यह रैट स्नेक सांप है, जिसकी लंबाई लगभग 10 फीट तक हो सकती है। उन्होंने सांप की शारीरिक विशेषताओं को समझाते हुए बताया कि यह मुंह के पास से पतला होता है, बीच में इसका शरीर भारी होता है और नीचे की तरफ से यह पीले रंग का होता है।

किसानों का मित्र है यह सांप

रोहिणी खड़से ने इस वीडियो को केवल साहस दिखाने के लिए नहीं, बल्कि जन-जागरूकता के उद्देश्य से साझा किया है। उन्होंने बताया कि रैट स्नेक एक गैर-जहरीला सांप है और इसे किसानों का सबसे बड़ा मित्र माना जाता है। यह सांप खेतों में फसलों को बर्बाद करने वाले चूहों और घूसों का शिकार करके प्राकृतिक संतुलन बनाए रखता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अक्सर जानकारी के अभाव में इसे कोबरा समझकर मार देते हैं, जिससे इस प्रजाति का अस्तित्व अब खतरे में आ गया है।

साहस और संदेश का संगम

वायरल वीडियो में रोहिणी खड़से यह भी कहती नजर आती हैं कि इस सांप की गति बहुत तेज होती है और यदि यह एक बार भागने लगे तो इसे पकड़ना नामुमकिन है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांपों के प्रति डर को छोड़कर उनके महत्व को समझना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सांप जहरीले नहीं होते और हमें जहरीले व गैर-जहरीले सांपों की पहचान करना सीखना चाहिए ताकि बेकसूर जीवों की जान बचाई जा सके।

rohini khadse holds 10 feet long rat snake viral video
माथे का तिलक देख मुस्लिमों ने की हत्या! अहिल्यानगर हत्याकांड पर रोहित पवार बोले- अपराधी का कोई धर्म नहीं होता

सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर आया, नेटिजन्स ने रोहिणी खड़से के इस रूप की जमकर सराहना की। कोई उन्हें साहसी महिला बता रहा है तो कोई उनके इस पर्यावरण प्रेम की तारीफ कर रहा है। वीडियो के अंत में जानकारी दी गई कि रोहिणी खड़से ने उस सांप को सुरक्षित रूप से पास के जंगल में छोड़ दिया, जिससे उनके इस नेक कार्य की चर्चा और भी बढ़ गई है।

यह घटना दिखाती है कि कैसे एक राजनेता अपनी लोकप्रियता का उपयोग प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश देने में कर सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com