-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Police Took Major Action In Dhulia City Seized Illegal Gutkha Worth Crores
धूलिया शहर में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जब्त किया करोड़ों का अवैध गुटखा
- Written By: अमन दुबे

धुलिया : आईपीएस ऋषिकेश रेड्डी (IPS Rishikesh Reddy) ने एक बार फिर धुलिया शहर (Dhulia City) में अवैध गुटखा (Illegal Gutkha) परिवहन का पर्दाफाश किया है। इस दबिश में दो आयशर ट्रक समेत एक करोड़ 23 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई है। इस मामले में सात संदिग्ध आरोपियों (Accused) पर पश्चिम देवपुर स्टेशन में एफ.आई.आर दर्ज की गई है। देर शाम तक पुलिस संदिग्ध आरोपियों के नाम सार्वजनिक करने में कतरा रहे थी।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 11:30 बजे आईपीएस रेड्डी को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। गुड़ी पावड़ा के अवसर पर महाराष्ट्र प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा की अवैध खेप से कारोबार शुरू किया जाना है। दो ट्रक भर कर धुलिया क्षेत्र में गुटखा लाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय होकर जाल बिछाकर निमडाले इलाके में संदिग्ध अवस्था में खड़े आयशर क्रंमाक (MH-04-FJ-3048) और आयशर क्रंमाक (MH-04-HD-7350) ट्रक पर डेढ़ बजे छापा मारकर एक स्विफ्ट कार समेत एक करोड़ 23 लाख का गुटखा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मंगलवार तड़के तक पुलिस प्रतिबंधित गुटखा की कीमत लगाने में जुटी थी। पुलिस से पूछा गया कि इस मामले में आरोपी कौन-कौन है उनके नाम बताएं इस पर पुलिस ने नाम बताने में आनाकानी की और कहा कि अन्य औषध विभाग द्वारा पंचनामा कर एफ.आई.आर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू है।
मामले में कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जाएगी: रेड्डी
इस संबंध में आईपीएस अधिकारी ऋषिकेश रेडी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले में सात आरोपी है जिसमें पुलिस ने आईसर ट्रक से तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वही स्विफ्ट कार में चार व्यक्ति बैठे थे इस तरह सात संदिग्धों के खिलाफ अवैध रूप से गुटका तस्करी परिवहन की तहरीर पश्चिम देवपुर पुलिस को दी गई है। बताया नहीं कि इसमें गुटखा का मालिक भी कार में बैठा था। उसका नाम सोनवणे हैं। गुटखा मालिक के मोबाइल फोन की जांच कर इस मामले में कितने लोग शामिल है उनकी पड़ताल की जाएंगे इस तरह की प्रतिक्रिया रेड्डी ने व्यक्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंधी कैंप से ढाई लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस के ‘Operation All Out’ से एक ही रात में 2.32 करोड़ रुपये का माल हुआ जब्त
शेगांव में 70 लाख रुपये का माल जब्त, पुलिस की अवैध गुटखा तस्करी पर कार्रवाई, चालक गिरफ्तार
इन पुलिसकर्मियों ने इस काम को अंजाम दिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गुटके का मालिक एक राजनीतिक दल का बड़ा व्यक्ति है जिसके चलते उसे बचाने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मी लगे थे लेकिन रेड्डी के डर से मामला रफा-दफा नहीं हुआ। इस कार्यवार को पुलिस अधिक्षक संजय बारकुंड, अपर पोलीस अधिक्षक किशोर काळे के निर्देशन में शहर उपविभाग सहाय्यक पुलिस अधिक्षक एस ऋषीकेश रेड्डी, पीएसआई दत्तात्रय उजे, कबीर शेख, चंद्रकांत जोशी, रमेश उघडे, मंगा शेमले, पोकॉ प्रशांत पाटील, चंद्रकांत पाटील, कर्नल बापु चौरे, शरद पाटील ने कारवाई को अंजाम दिया है।
गुटखा तस्करों पर दर्ज हुआ केस
पुलिस ने देर शाम प्रेस रिलीज कर संदीप आरोपी के नाम घोषित किया है जिसमें सभी गुटखा तस्कर जलगांव जिले के बताए गए हैं। जिसमें एक संदिग्ध पालकमंत्री गुलाबराव पाटील के पैतृक गांव पालधी निवासी हैं। तस्करी के आरोप में भरत सुदाम बावीस्कर 35 वर्ष निवासी दिनकर नगर, मोहन टॉकीज पास, जलगांव, राजू जिवराम सोनवणे 52 वर्ष दिनकर नगर, मोहन टॉकीज पास, जलगांव, अनिल जनार्दन सोनवणे 45 वर्ष पाळधी ता. धरणगांव जलगांव, श्रीराम राजेंद्र तायडे 30 वर्ष, तानाजी मालुसरे नगर, जलगांव, ज्ञानेश्वर पंढरीनाथ सोनवणे 35 वर्ष सुजदे जलगांव, जोगेंद्र भिका पाटील 40 वर्ष फुलपाट ता. धरणगांव जलगांव किशोर सुदाम बावीस्कर 42 वर्ष, मोहन टॉकीज पास, जलगांव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
Police took major action in dhulia city seized illegal gutkha worth crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














