अंतर्राष्ट्रीय विमेंस डे पर महिला जमाकर्ता कार्य समिति का आंदोलन, जानें क्या है मामला

Women Depositors Working Committee
Published on: 
Updated on: 

जलगांव : विश्व महिला दिवस (World Women's Day) के अवसर पर जलगांव जिला महिला जमाकर्ता कार्य समिति (Jalgaon District Women Depositor Working Committee) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय (Collector's Office) के समक्ष धरना प्रदर्शन (Demonstration) किया और विभिन्न मांगों को जिला प्रशासन को सौंपा। जलगांव जिला महिला जमाकर्ता कार्य समिति की ओर से जारी ज्ञापन में कहा गया है कि चूंकि सरकार द्वारा अनुमत सहकारी ऋण संस्थाएं जमाकर्ताओं को जमा राशि वापस नहीं कर रही हैं, इसलिए जमा राशि को लोकतांत्रिक तरीके से वापस करने की मांग गत कही दिनों से की जा रही हैं।

जमाकर्ताओं की जमा राशि की वापसी की मांग को लेकर सरकार से कई बार शिकायत करने के बावजूद जमाकर्ताओं को क्रेडिट संस्थानों से पैसा वापस नहीं मिला। इन जमाओं में महिलाओं की जमा राशि अधिक है।

यह है प्रमुख मांगें

  • राज्य महिला आयोग को  रिपोर्ट भेजी जाए ताकि महिला जमाकर्ता क्रेडिट संस्थानों से जमा राशि की वसूली कर सकें।
  • जलगांव जिले के विभिन्न क्रेडिट संस्थानों के जमाकर्ताओं की शिकायतों का तत्काल निवारण किया जाए और क्रेडिट संस्थानों की ऋण मिलान रसीदों की जांच की जाए।
  • चक्रधर पतसंस्था में गबन के मामले में कार्रवाई की जाए और लेनदेन रद्द किया जाए।
  • धोखाधड़ी करने वाले क्रेडिट संस्थान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष आदेश जारी किए जाएं

इस विरोध प्रदर्शन में यशोदा महाजन, नीलिमा कोल्हे, रंजना पाटील, वैशाली नेहते, शालिनी अत्रे, ताराबाई माळी, प्रज्ञा पाटील, शांता ढाके, नलिनी महाजन, रजनी पाटील, शालिनी फेगडे, प्रभावती पाटील सहित अन्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com