जलगांव में 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण, किसानों को मिलेगी निर्बाध बिजली; गांवों को 24 घंटे बिजली का भरोसा

Jalgaon Power Substation: जलगांव के नंदगांव-फेसरडी क्षेत्र में 4 करोड़ रुपए की लागत से बने 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र का लोकार्पण हुआ। इससे किसानों को दिन में बिजली और गांवों को 24 घंटे सप्लाई मिलेगी।
33/11 kV Substation Inaugurated in Jalgaon; Farmers to Receive Uninterrupted Power, Villages Assured of 24-Hour Electricity Supply
Jalgaon Nandgaon Fesaradi Electricity Project( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Jalgaon Nandgaon Fesaradi Electricity Project: जलगांव नंदगांव-फेसरडी क्षेत्र के किसानों को आखिरकार वह राहत मिल गई, जिसका इंतजार लंबे समय से था। महाराष्ट्र कृषि नीति 2020 के तहत करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बने 33/11 केवी क्षमता वाले बिजली उपकेंद्र का लोकार्पण पालकमंत्री गुलाबराव पाटील के हाथों हुआ। इस उपकेंद्र के शुरू होते ही अब किसानों को दिन में बिजली और गांवों में 24 घंटे निर्बाध सप्लाई मिलेगी।

हमने अपना वादा किय पूरा, उपकेंद्र, ट्रांसफॉर्मर और लाइन सुधार का काम जारी

लोकार्पण कार्यक्रम में पालकमंत्री ने कहा कि दो साल पहले उन्होंने किसानों से जो वादा किया था, आज यह पूरा हो गया है। उन्होंने अपने पुराने आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले ट्रांसफॉर्मर और बिजली उपकेंद्र के लिए संघर्ष करनापड़ता था, लेकिन अब उन्हीं समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा रहा है।

किसानों की समस्याएं हल करना ही मेरा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि जिले में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। जलगांव धरणगांव क्षेत्र में करीब 32 करोड़ रुपए की लागत से उपकेंद्र, ट्रांसफॉर्मर और लाइन सुधार के काम जारी हैं।

नंदगांव उपकेंद्र से न केवल सिंचाई को फायदा होगा, बल्कि ग्रामीणों को भी 24 घंटे बिजली मिलने से जीवन स्तर सुधरेगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर यहां 5 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की भी घोषणा की गई।

नंदगांव-फेसरडी-किनोद मार्ग के डामरीकरण का भूमिपूजन

इस मौके पर क्षेत्र में कई अन्य विकास कायों को भी गति दी गई। नंदगांव में 15 लाख रुपए के सीसी रोड, पिलखेडा में 30 लाख रुपए के सड़क और श्मशान मार्ग का लोकार्पण किया गया, वहीं नदगांव-फेसरडी-किनोद मार्ग के डामरीकरण के लिए 60 लाख रुपए के काम का भूमिपूजन भी किया गया।

इसके अलावा करीब 150 करोड़ रुपए का भोकर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी गई, कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभापति राजेंद्र चव्हाण ने किया, उपकार्यकारी अभियंता विजय कपूरे ने उपकेंद्र की तकनीकी जानकारी दी, जबकि गजानन सोनवणे ने आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com