-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Electricity Consumers Save 20 Lakhs Annually By Go Green Scheme Read Full Details
‘गो-ग्रीन योजना’ से बिजली उपभोक्ताओं की सालाना 20 लाख की बचत, पढ़ें पूरी जानकारी
- Written By: अमन दुबे

जलगांव : महावितरण (Mahavitaran) की ‘गो-ग्रीन योजना’ (Go-Green Scheme) के अंतर्गत बिजली बिलों (Electricity Bills) के लिए छपे हुए बिल का उपयोग पूरी तरह से बंद करते हुए केवल ई-मेल (E-mail) और एसएमएस (SMS) का रास्ता चुनने वाले जलगांव परिमंडल (Jalgaon Circle) के पर्यावरण के अनुकूल 16 हजार 660 ग्राहकों (Customers) के लिए 19 लाख 99 हजार 200 रुपयों की वार्षिक बचत शुरू है।
महावितरण की गो-ग्रीन योजना अनुसार बिजली ग्राहकों को छपे हुए बिजली बिल के बजाए केवल ई-मेल और एसएमएस का पर्याय चुने पर प्रतिबिल 10 रुपये की छूट दी जा रही है। इससे योजना में सहभागी ग्राहकों के बिजली बिलों में वार्षिक 120 रुपयों की बचत होगी। बिजली बिल तैयार होने के बाद तुरंत कंप्यूटर के द्वारा गो-ग्रीन में ग्राहकों को ई-मेल द्वारा भेज दिया जाएगा।
साथ ही एसएमएस के जरिए बिजली बिल की जानकारी भी दी जा रही है। इसलिए, ग्राहकों के लिए तत्काल भुगतान का लाभ उठाना अधिक संभव हो गया है। गो-ग्रीन योजना समय की मांग है। मुख्य अभियंता कैलास हुमने ने बिजली उपभोक्ताओं से इस योजना में भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की है। जलगांव परिमंडल के जलगांव मंडल में गो ग्रीन योजना में 10 हजार 677 ग्राहकों ने भाग लिया है। धूलिया मंडल में गो-ग्रीन में 3 हजार 853 उपभोक्ता भाग ले रहे हैं। साथ ही नंदुरबार मंडल के 2 हजार 130 ग्राहकों ने ‘गो-ग्रीन’ में भाग लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
महावितरण की ‘गो-ग्रीन’ योजना का विकल्प चुनने के लिए, ग्राहकों को महावितरण के मोबाइल ऐप के माध्यम से या महावितरण की वेबसाइट https://billing.mahadiscom.in/gogreen.php पर लिंक पर जाकर बिजली बिल पर छपे 15 अंकों के GGN नंबर को पंजीकृत करना होगा। अधिक जानकारी www.mahadiscom.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। ‘गो-ग्रीन योजना’ में भाग लेने वाले बिजली उपभोक्ता ईमेल के माध्यम से प्राप्त मासिक बिजली बिल को अपने कंप्यूटर पर सॉफ्ट कॉपी में सहेज सकते हैं, यदि उन्हें मुद्रित बिजली बिल की आवश्यकता हो तो उसकी प्रिंट निकाली जा सकती है। वर्तमान बिजली बिल के साथ पिछले 11 महीने के बिजली बिल मूल रूप में वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उपभोक्ता इसे किसी भी समय डाउनलोड कर सकते हैं या अपनी आवश्यकता के अनुसार मूल रंग में प्रिंट कर सकते हैं।
Electricity consumers save 20 lakhs annually by go green scheme read full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










