

Jalgaon Railway Station Non Interlocking Block Central Railway: मध्य रेल ने भादली–जलगांव सेक्शन में 5वीं लाइन कनेक्टिविटी परियोजना के तहत जलगांव स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लिया है। करीब 12 दिनों की तैयारी एवं 6 दिनों के प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग (Pre-NI) कार्य, 23 घंटे के नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) ब्लॉक के बाद निर्धारित समय में सभी आवश्यक कनेक्शन बहाल किए गए।
इस यार्ड रीमॉडलिंग का उद्देश्य भुसावल–जलगांव जैसे व्यस्त रेल सेक्शन में लाइन क्षमता बढ़ाने के साथ ट्रेनों के परिचालन को अधिक सुचारु और लचीला बनाना है। कार्य के दौरान जलगांव स्टेशन की मौजूदा Siemens निर्मित रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) प्रणाली में व्यापक बदलाव किए गए। रूटों की संख्या 303 से बढ़ाकर 323 की गई, जबकि 134 मौजूदा रूटों में संशोधन किया गया।
सात नए मेन सिग्नल कमीशन किए गए और मौजूदा सिग्नलों में दो अतिरिक्त आस्पेक्ट उपलब्ध कराए गए। ट्रैक-सर्किटिंग व्यवस्था में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए। इसमें 68 मौजूदा ट्रैक सर्किट में संशोधन, 5 नए ट्रैक सर्किट तथा 2 पुनर्व्यवस्थित ट्रैक सर्किट शामिल हैं। 5वीं लाइन की दिशा में जलगांव और भादली दोनों ओर Efftronics निर्मित SSBPAC (D) सिस्टम भी कमीशन किए गए।
इंजीनियरिंग कार्यों के तहत दो टर्नआउट डिस्मेंटल किए गए, एक डिरेलिंग स्विच इंसर्ट किया गया और दो अन्य डिरेलिंग स्विच हटाए गए। 20 ग्लूड जॉइंट लगाए गए तथा 14 हटाए गए। लूप लाइन के 300 मीटर हिस्से में 60 किलोग्राम रेल और स्लीपरों के साथ CTR किया गया, जबकि 500 मीटर नई पटरी लिंक की गई। करीब 1,700 घन मीटर बैलेस्ट उतारा गया और तीन SEJ लगाए गए।
इलेक्ट्रिकल एवं ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े कार्य भी किए गए। ट्रामवे प्रकार के OHE को पारंपरिक OHE में बदला गया तथा अतिरिक्त आइसोलेशन की व्यवस्था की गई। जलगांव यार्ड रीमॉडलिंग के कमीशन होने से भादली–जलगांव सेक्शन में 5वीं लाइन परियोजना को महत्वपूर्ण गति मिली है।