पुलिस पर हमला कर आरोपी फरार, कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

Traffic police constable beaten up by drugs, 4 accused arrested
Published on
Updated on

पहुर : फतेहपुर चौकी (Fatehpur Chowki) में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल अनिल सुरवाड़े (Police Constable Anil Surwade), पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने का समाचार मिला है। इस हमले में अनिल सुरवाड़े गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहुर बस अड्डा क्षेत्र के फत्तेपुर चौकी पर कार्यरत पुलिस कांस्टेबल अनिल सुरवाड़े ने शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच एक व्यक्ति से कार सड़क किनारे खड़ी करने को कहा। 

इस बात पर पुलिस कांस्टेबल अनिल सुरवाड़े को अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरवाडे को पहुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. अमोल पाटिल द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के सूरवाडे को जलगांव के मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। 

घटना के बाद पहुर में हड़कंप मच गया है 

पुलिस कांस्टेबल अनिल सुरवाड़े के सिर में चोट लगी है और उनका एक हाथ टूट गया है और उनके साथ मौजूद ड्राइवर रवींद्र मोरे को भी धमकी दिए जाने की जानकारी मिली है। खाकी वर्दी में एक पुलिसकर्मी पर एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से किए गए इस हमले से पुलिस विभाग से जुड़े व्यक्ति की सुरक्षा पर ही प्रश्नचिन्ह लग गया है। इस घटना के बाद पहुर में हड़कंप मच गया है। पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर आरोपी फरार हो गया है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि फरार आरोपी को जल्दी से जल्दी पकड़ा जाए और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com