-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon Train Accident Death Toll Rises To 13 8 Bodies Identified So Far Investigation Underway
जलगांव ट्रेन हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 13, अब तक 8 शवों की शिनाख्त, जांच जारी
- Written By: राहुल गोस्वामी
महाराष्ट्र के जलगांव ट्रेन दुर्घटना स्थल में पटरियों के किनारे एक क्षत विक्षत शव बरामद होने के साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

जलगांव ट्रेन दुर्घटना
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव ट्रेन दुर्घटना स्थल में पटरियों के किनारे एक क्षत विक्षत शव बरामद होने के साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शव का सिर्फ धड़ बरामद हुआ है।
इस बाबत विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि , ‘‘हमने अब तक 13 में से आठ शवों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो की पहचान उनके आधार कार्ड से हुई है।” ‘सेंट्रल सर्किल’ के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) इस दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे। ‘सेंट्रल सर्किल’ के सीआरएस मनोज अरोड़ा ने कहा कि वह आज दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे।
जानकारी दें कि, उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बीते बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। यह हादसा उस समय हुआ जब 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री आग लगने के डर से जल्दबाजी में बगल की पटरियों पर कूद गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
भारत से संबंध सुधारने को चीन तैयार, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, इन मुद्दों पर बनीं सहमति!
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
तेहरान जाएंगे PM मोदी? खामनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा न्योता, दुनिया की टिकी नजरें
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
यह दुर्घटना उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पचोरा कस्बे के निकट माहेजी और परधाड़े स्टेशन के बीच हुई थी। यह दुर्घटना उस समय हुई थी, जब बीते बुधवार शाम करीब 4:45 बजे किसी ने चेन खींच दी जिसके बाद पुष्पक एक्सप्रेस रुक गई। हालांकि, रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने इस बात से इनकार किया था कि डिब्बे के अंदर किसी चिनगारी या आग के कारण यात्रियों ने अलार्म बजाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जलगांव में ट्रेन की चपेट में आने से लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा था कि स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। PM मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा था कि, ‘‘महाराष्ट्र के जलगांव में रेल पटरियों पर हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
महाराष्ट्र सरकार ले त्रासदी में मारे गए यात्रियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं रेलवे बोर्ड ने अलग से मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रुपये तथा मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 5,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं सेंट्रल सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jalgaon train accident death toll rises to 13 8 bodies identified so far investigation underway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal: एक महीने के इंतजार के बाद बारिश से किसानों को राहत, गाज गिरने से 4 लोगों की मौत
Jun 25, 2026 | 01:39 PMअकोला में मानसून की दस्तक, कई तहसीलों में अच्छी वर्षा, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 01:37 PMनागपुर खेल विभाग में हड़कंप! मिशन लक्ष्यवेध में अव्यवस्था के खिलाफ BJP आघाड़ी का हल्लाबोल, प्रशासन ने उठाए कदम
Jun 25, 2026 | 01:37 PMStreet Food Lovers: भारत के इन 8 चटपटे व्यंजनों के आगे फीके पड़ जाते हैं बड़े-बड़े पकवान
Jun 25, 2026 | 01:34 PMFIFA World Cup: साउथ अफ्रीका ने पहली बार नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, साउथ कोरिया को 1-0 से हराया
Jun 25, 2026 | 01:33 PM‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
Jun 25, 2026 | 01:29 PMमध्य रेलवे RPF ने मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा हेतु SOS फीचर लॉन्च किया, जिससे रात में लाइव लोकेशन मिलेगी
Jun 25, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













