आर्वी गर्भपात मामले को लेकर सरकार हुई सख्त, गृह विभाग ने पुलिस को दिए निगरानी के आदेश

Kadam Hospital, Wardha
Updated on

वर्धा: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार वर्धा के आर्वी में अवैध गर्भपात का मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने स्थानीय पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। गृह विभाग ने अस्पतालों की निगरानी करने के भी निर्देश दिए है ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।  साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का भी आदेश दिया गया है। 

गृहविभाग ने कहा कि, स्थानीय पुलिस को सावधान रहना है और अस्पताल पर निगरानी रखने को कहा गया है। क्योंकि मामला जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके और दोषियों को सजा भी दी जा सके। गृह विभाग ने बताया कि, अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक डॉक्टर और 2 नर्स शामिल हैं। फ़िलहाल जांच एजेंसी मामले पर नजर जमाए हुए है। 

https://twitter.com/ANI/status/1483011388369162240

क्या है पूरा मामला 

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले ही वर्धा के आर्वी में 13  वर्षीय नाबालिग का अवैध गर्भपात का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तब अस्पताल परिसर से भ्रूण की 11 खोपड़ी और 54 हड्डियां बरामद की गई थी। अब तक पुलिस ने इस मामले में आरोपी 17 वर्षीय किशोर के साथ डॉक्टर और दो नर्सों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के लिए डीएसपी, पुलिस इंस्पेक्टर, महिला पुलिस की समिति बनाई है।    

Navbharat Live
navbharatlive.com