-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ramdas Athawale On Mahagathbandhan Split Bihar Nda Benefit
बिहार में महागठबंधन फूट के कगार पर! रामदास आठवले बोले- NDA को होगा सीधा फायदा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar Elections 2025: रामदास आठवले ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सीटें अब तक तय नहीं हुईं, मतभेद जारी हैं, जिससे एनडीए को फायदा होगा और नीतीश फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

रामदास आठवले (सोशल मीडिया)
Nagpur News: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है, जिससे उनके भीतर मतभेद स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
रामदास आठवले ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “कांग्रेस और तेजस्वी यादव के सहयोगियों का अभी तक गठबंधन नहीं हो पाया है। सीटों को लेकर विवाद जारी है। यदि उनका गठबंधन नहीं हुआ, तो वे अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि यदि महागठबंधन में फूट बनी रही तो एनडीए की सीटों में भारी वृद्धि होगी और बिहार में पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका से जो भारत आया था चुपके-चुपके… संसद में रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके के लिए पढ़ी कविता, देखें VIDEO
Bihar By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न; 34.30% मतदान 3 अगस्त को होगी वोटो की गिनती
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी आरपीआई (ए) पूरी तरह से एनडीए का समर्थन करेगी और वे स्वयं बिहार में प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे। रामदास आठवले ने दोहराया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है और सरकार बनने के बाद भी वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे।’
महाराष्ट्र की राजनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में रामदास आठवले ने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक होने की संभावना पर वे आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने कहा, “राज ठाकरे के महाविकास अघाड़ी में आने से सब एकमत नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी संभवतः अलग चुनाव लड़ेगी, जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) समर्थन कर सकती है।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का रुख पूरी तरह केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करेगा, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि कांग्रेस हाईकमान राज ठाकरे के साथ जाने का निर्णय करेगा।
आठवले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जब राज ठाकरे बीजेपी गठबंधन के साथ थे, तब कोई खास लाभ नहीं हुआ, जबकि विधानसभा चुनाव में उनके अलग रहने से महायुति को फायदा हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई में 40 प्रतिशत मराठी वोटर हैं, जिनमें से लगभग 20 प्रतिशत वोट एनडीए के पक्ष में आने की संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा’ बयान पर रामदास आठवले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप और पीएम मोदी डैशिंग आदमी हैं। दोनों अगर एक साथ आएंगे तो बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत हैं और अमेरिका में 50 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री आठवले ने प्रधानमंत्री मोदी के निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा देशहित में फैसले लिए हैं। ट्रंप के साथ दोस्ती करना भी भारत के हित में है, इसका मैं स्वागत करता हूं।
यह भी पढ़ें- अचानक बदला मौसम! ठाणे और नवी मुंबई में भारी बारिश, 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं
कांगेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए ‘प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से डर गए हैं’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, ‘राहुल गांधी जो बोलते हैं, उस पर हम ध्यान नहीं देते। हम देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी किसी से डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी के बयान में कोई तथ्य नहीं है। प्रधानमंत्री और हम सभी राष्ट्रहित में कार्य करते हैं, डरना हमारे स्वभाव में नहीं है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Ramdas athawale on mahagathbandhan split bihar nda benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMCCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Aug 05, 2026 | 12:08 PMसांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Aug 05, 2026 | 12:04 PMसावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
Aug 05, 2026 | 11:56 AMगुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
Aug 05, 2026 | 11:52 AMCCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
Aug 05, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














