- Hindi News »
- Maharashtra »
- Fake Medicines Racket Busted In Nagpur Accused Himanshu Vijaykumar Taneja Released From Court On Bail
नागपुर में नकली दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़, फर्जी कागजातों पर बनाई थी कंपनी, फिर भी कोर्ट से रिहा हुआ आरोपी
नागपुर में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट पर नकली दवाएं बनाई जा रही थी। फॉरेंसिक जांच में नकली दवाओं का खुलासा होते ही पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।
- Written By: सोनाली चावरे

नागपुर में नकली दवाओं का भंडाफोड़
नागपुर: शहर में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट पर नकली दवाएं बनाई जा रही थी। पुलिस ने इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा होने के बाद रॉबिन उर्फ हिमांशु विजयकुमार तनेजा को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कोर्ट जमानत पर रिहा करने के लिए जिला सत्र न्यायालय में अर्जी दायर की गई। कोर्ट ने कई कड़ी शर्तों के आधार पर रॉबिन को जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया।
इस पूरे मामले में न केवल नकली दवाओं का निर्माण किया गया बल्कि सरकारी टेंडर में हिस्सा लेकर इसकी सप्लाई भी सुनिश्चित की गई। लेकिन फॉरेंसिक जांच में नकली दवाओं का खुलासा होते ही पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।
कार्टन पर गुजरात, गांधीनगर की कंपनी का नाम
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
लाखनी में हाईवे पर बेतरतीब पार्किंग से जाम, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा, आंदोलन की चेतावनी
गोंदिया: शिक्षकों का आंदोलन सफल, विधायक अग्रवाल और जिप उपाध्यक्ष हर्षे की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म
अमरावती: विदेश जाने की बढ़ी चाहत, साल भर में रिकॉर्ड 16 हजार से अधिक पासपोर्ट जारी, सरकार को मिला भारी राजस्व
अभियोजन पक्ष के अनुसार अभियुक्त विजय शैलेंद्र चौधरी ने ‘सिप्रोफ्लोक्सासिन टैबलेट 500 एमजी रेसिप-500’ नामक नकली दवा खरीदी और आरोपी मिहिर शशिकांत त्रिवेदी को दी। शशिकांत त्रिवेदी ने नकली दवा हेमंत धोंडीबा मूले को दी। फिर सरकारी टेंडर पास करने के बाद हेमंत मूले ने नकली दवा सिविल सर्जन जनरल अस्पताल नागपुर को दी। शिकायतकर्ता नितिन भंडारकर, औषधि निरीक्षक ने नकली दवा से नमूने लेकर विश्लेषण के लिए सरकारी विश्लेषक, मुंबई को भेज दिए।
मुंबई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दवा का नमूना नकली है। इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि जिस बॉक्स, कार्टन में दवाइयां सप्लाई की गई थीं, उस पर निर्माता का नाम मेसर्स रिफैंट फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, जीआरडीसी गांधीनगर (गुजरात) लिखा हुआ था।
कंपनियां और प्रमाणपत्र झूठे
अभियोजन पक्ष के अनुसार जब जांच अधिकारी ने उक्त स्थान का दौरा किया तो उन्हें पता चला कि ऐसी कोई कंपनी अस्तित्व में ही नहीं है। इस मामले में आरोपी ने एवरटच बायो-रेमेडीज, त्रिशूर द्वारा जारी विश्लेषण का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। लेकिन जांच के दौरान पता चला कि ऐसी कोई कंपनी भी अस्तित्व में नहीं है। इस मामले में जांच के दौरान आरोपी ने ड्रग कंट्रोलर एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी, केरल राज्य द्वारा जारी जीएमपी प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया लेकिन जांच के दौरान पता चला कि यह भी झूठा है।
पशु आहार बनाने वाले ने बनाई नकली दवा
अभियुक्त विजय चौधरी से पूछताछ में पता चला कि उसने नकली दवा हिमांशु तनेजा और उसके भाई रमन तनेजा, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से खरीदी थी। जांच के दौरान पता चला कि एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अभियुक्त अमित धीमान की मतलबपुर रूडकी, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड में स्थित द्वारिका नेचुरल फॉर्मुलेशन नामक फैक्ट्री पर छापा मारा गया था। अभियुक्त धीमान के कब्जे से नकली दवा बनाने की मशीनरी और सामग्री का स्टॉक जब्त किया गया था। इस मामले में आरोपी धीमान पशु आहार पूरक का निर्माण कर रहा था लेकिन पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह आरोपी रॉबिन तनेजा के डिमांड ऑर्डर पर उक्त नकली दवा बना रहा था।
अन्य आरोपी जमानत पर रिहा
याचिकाकर्ता की पैरवी कर रहे वकील ने तर्क दिया गया कि रॉबिन 15 जुलाई 2024 से जेल में है। उसने नकली दवाओं का निर्माण नहीं किया है। अन्य आरोपी जमानत पर रिहा हैं। रॉबिन को अमित धीमान द्वारा नकली दवाओं के निर्माण के बारे में जानकारी नहीं थी। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आरोपी हिमांशु तनेजा को जमानत पर रिहा किया गया।
Fake medicines racket busted in nagpur accused himanshu vijaykumar taneja released from court on bail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














