योगी मुंबई में चलाएं बुलडोजर, उन बंगलों को गिराएं, जहां बैठे हैं अपराधी, डॉन की बेटी ने की मांग

Haseen Mastan: हसीन मस्तान पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी की नीतियों की जमकर तारीफ कर रही हैं। उन्होंने मुंबई में बैठे अपराधियों पर योगी की बुलडोजर नीति की तर्ज पर कार्रवाई करने की मांग की है।
Don Haji Mastan daughter urges Yogi Adityanath to bulldoze bungalows of criminals in Mumbai
हसीन मस्तान और सीएम योगी।
Updated on

Haseen Mastan on Yogi Bulldozer Policy: अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा आजकल सुर्खियों में हैं। वो एक के बाद एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रही हैं। उन्होंने सीएम योगी की बुलडोजर नीति का समर्थन भी किया है।

हसीन मस्तान मिर्जा ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन का समर्थन करती हैं। वह योगी के बुलडोजर नीति के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया था। वह चाहती हैं कि मुख्यमंत्री योगी मुंबई आएं और उन बंगलों पर बुलडोजर चलाएं, जहां अपराधी बैठे हैं। उन्होंने अपने पूर्व पति पर रेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में इन जैसे लोगों का एनकाउंटर कर दिया जाता है। उनके राज में पीड़ितों को न्याय मिलता है।

पूर्व पति और रिश्तेदारों पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं हसीन

इस बयान से पहले हसीन मस्तान ने पूर्व पति और कुछ रिश्तेदारों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह न्याय के लिए अपनी लंबी लड़ाई के बारे में बात की थीं। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मामले में दखल देने की अपील की।

इस्लाम में धार्मिक कानून का हो रहा दुरुपयोग

हसीन मस्तान ने तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के पीएम मोदी के फैसले की तारीफ की हैं। इसके साथ ही अपने जैसे मामलों में जल्द न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनों की अपील कर चुकी हैं। यह आरोप लगाते हुए कि इस्लाम में धार्मिक कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से तीन तलाक बिल पास हुआ, वह महिलाओं के समर्थन और आशीर्वाद को दिखाता है, जिन्हें उनके अनुसार इस अन्यायपूर्ण प्रथा के खत्म होने के बाद राहत महसूस हुई।

पूरी जिंदगी सिर्फ लड़ रही

हसीन ने इससे पहले था कि उनकी पहचान छिपाई गई। उनके साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं उनकी हत्या करने की भी कोशिश की गई। वह 41 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने जिंदगी नहीं देखी। पूरी जिंदगी सिर्फ लड़ रही हैं। उनका दावा है कि अपराधी आजाद घूम रहा है। वह खुद कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। उन्हें ही सवालों के जवाब देने पड़ रहे और ऐसा लग रहा कि यह लड़ाई सिर्फ उन्हें ही लड़नी पड़ रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com