-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dombivali Midc Blast Big Challenge For Police Difficult To Collect Samples And Identify Victims
डोंबिवली MIDC विस्फोट: पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, नमूने एकत्र करना और पीड़ितों की पहचान करना मुश्किल
- Written By: शुभम सोनडवले
डोंबिवली MIDC विस्फोट के बाद पुलिस को मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाने और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के कठिन कार्य से जूझना पड़ रहा है। विस्फोट में 10 लोगों की मौत और 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

घटनास्थल पर NDRF और अन्य अधिकारी (फोटो: पीटीआई)
ठाणे. महाराष्ट्र में डोंबिवली केमिकल फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद पुलिस को मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाने और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के कठिन कार्य से जूझना पड़ रहा है क्योंकि कई शव इस कदर जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुमकिन नहीं है।
इस विस्फोट में 10 लोगों की जान चली गई जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि अहम सबूत, जिसमें जले हुए अवशेष और शवों के हिस्से के नमूने शामिल हैं, सावधानी पूर्वक एकत्र करके फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में डीएनए जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि उनके रिश्तेदारों से इसका मिलान किया जा सके।
ठाणे जिले के डोंबिवली एमआईडीसी के फेज- 2 में स्थित अमुदान केमिकल्स में बॉयलर के फटने और इसके कारण लगी आग में नौ लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। मलबे से जला हुआ एक और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
उल्हासनगर की अपराध इकाई चार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली ने कहा, “जांच टीम का प्रारंभिक ध्यान मृतकों की सटीक संख्या पता करने पर है। घटना में मारे गए कई लोगों के शव इस कदर जल गए हैं कि इनकी पहचान नहीं की जा सकती।”
पुलिस ने कंपनी के मालिक मलय मेहता (38) को गिरफ्तार किया है और नासिक में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कंपनी ने रसायनों के मिश्रण, अंतिम उत्पादों और उनके भंडारण को लेकर सावधानी नहीं बरती थी, जबकि उसे अच्छी तरह पता था कि किसी भी चूक से विस्फोट हो सकता है। (एजेंसी)
Dombivali midc blast big challenge for police difficult to collect samples and identify victims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











