धुले में सट्टेबाजी को लेकर बीच सड़क ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचाकर भागा सट्टा संचालक, CCTV में कैद हुई वारदात

Dhule Firing News: महाराष्ट्र के धुले में दो अवैध सट्टा संचालकों के बीच विवाद में सरेआम चार राउंड फायरिंग हुई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
dhule firing at illegal betting den
धुले फायरिंग मामले की जांच करने पहुंची पुलिससोर्स: IANS
Published on: 
Updated on: 

Dhule Manohar Talkies Firing News: महाराष्ट्र के धुले शहर में रविवार शाम को अवैध सट्टे के कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच सरेआम फायरिंग हो गई। शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में शामिल मनोहर टॉकीज परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल व्याप्त है, हालांकि राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

15 दिन पहले दोनों गुटों में हुआ था विवाद

धुले पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना आगरा रोड से सटे अमर नगर इलाके में स्थित मनोहर टॉकीज परिसर की है। यहां दो लोगों की अगल-बगल सट्टा चलाने की दुकानें हैं। अवैध धंधे की इसी होड़ को लेकर करीब 15 दिन पहले दोनों गुटों में विवाद हुआ था। रविवार शाम यह विवाद फिर बढ़ गया।

धुले में सट्टा अड्डे पर ताबड़तोड़ फायरिंग

बताया जा रहा है कि एक गुट के कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए दूसरे गुट की दुकान पर पहुंच गए और हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक शख्स ने पिस्टल निकालकर सट्टा अड्डे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर करीब 4 राउंड गोलियां चलाई गईं। सट्टा अड्डे के अंदर मौजूद व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाते हुए पीछे के रास्ते से भागकर अपनी जान बचाई।

dhule firing at illegal betting den
IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: साहिल के पिता ने आजाद मैदान में शुरू किया प्रदर्शन, मुंबई पुलिस ने दी परमिशन

धुले शहर के व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में गोलियां चलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक अजय देवरे, उपाधीक्षक राजकुमार उपासे के साथ लोकल क्राइम ब्रांच और शहर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और जांच शुरू की।

dhule firing at illegal betting den
धुले में गर्भवती महिला की हत्या कर शव जलाया, CCTV से खुला राज; 4 आरोपी गिरफ्तार और 2 फरार

धुले पुलिस ने फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज जब्त किया

हालांकि धुले पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल मीडिया के सामने कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को जब्त कर लिया है। फुटेज में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com