Dhananjay Munde Resigns : मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया पद से इस्तीफा, करीबी पर लगा है हत्या का आरोप

Dhananjay Munde Resigns : धनंजय मुंडे ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया पद से इस्तीफा, करीबी पर लगा है हत्या का आरोप
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नवबारत डेस्क: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी नेता और महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सीएम फडणवीस थोड़ी देर में विधानसभा में इसकी घोषणा करेंगे।

फडणवीस ने मांगा इस्तीफा

इसे देखते हुए सीएम फडणवीस ने एनसीपी कोर कमेटी के साथ अहम बैठक की दरअसल, धनंजय मुंडे बेल्स पाल्सी नामक बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उन्हें बोलने में दिक्कत होती है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंडे इसी बीमारी की वजह से मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि, ये सिर्फ कयास ही हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में फंसे हैं। विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। मुंडे पर लगे आरोपों के बाद महायुति सरकार की फडणवीस सरकार की फजीहत हो रही है। साथ ही मुंडे के इस्तीफे को लेकर फडणवीस सरकार पर भी दबाव बढ़ रहा है।

चार्जशीट में बड़ा खुलासा

दिसंबर में जब महाराष्ट्र के एक गांव के सरपंच संतोष देशमुख को प्रताड़ित किया जा रहा था और उनकी हत्या की जा रही थी, तब हमलावरों ने 15 वीडियो रिकॉर्ड किए थे, आठ तस्वीरें खींची थीं और दो वीडियो कॉल भी किए। पुलिस अधिकारियों ने आरोपपत्र में ये बातें कही हैं। ये वीडियो और तस्वीरें पिछले सप्ताह बीड जिले की एक अदालत में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा पेश किये गये आरोपपत्र का हिस्सा हैं।

बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच देशमुख को दिसंबर में एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने के प्रयास को लेकर अगवा कर लिया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक राज्य मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को वांछित आरोपी घोषित किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com