अमरावती में देवेंद्र फडणवीस ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का 'अमर' मंत्र, कहा- महाराष्ट्र में फिर लाएंगे अपनी सत्ता

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बीजेपी कार्यकर्ताओं से छत्रपति शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से राज्य में फिर से अपनी सरकार लाने के लिए सड़क पर उतरने का आवाहन किया। साथ ही अच्छे कामों से झूठे लोगों (विरोधियों) को उनकी असली जगह दिखाने को कहा।
Devendra Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस (फोटो: एक्स@Dev_Fadnavis)
Updated on

अमरावती. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को अमरावती में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। अमरावती में बीजेपी के अमरावती जिला ग्रामीण सम्मेलन-2024 में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से छत्रपति शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से राज्य में फिर से अपनी सरकार लाने के लिए सड़क पर उतरने का आव्हान किया। साथ ही अच्छे कामों से झूठे लोगों (विरोधियों) को उनकी असली जगह दिखाने को कहा। इस मौके पर डॉ. अनिल बोंडे, प्रताप अडसाद, पूर्व सांसद नवनीत राणा समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फडणवीस ने कहा कि सड़क पर उतरें, हम सभी सीटें जीत सकते हैं। सिर्फ आपके दिल में जीतने का जज्बा होना चाहिए। महायुति सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाना होगा और झूठे लोगों को उनकी जगह दिखानी होगी। लोकसभा चुनाव में फेक नैरेटिव के कारण हमारे वोट घट गये। विपक्ष जानबूझकर विभाजन के बीज बो रहा है। हमें जातियों में बंटते रहें, यही वास्तविक साजिश है। हिंदू समाज जब विभाजित और कमजोर हुआ तो देश को परतंत्रता की ओर जाना पड़ा। हम किसी जाति-धर्म के खिलाफ नहीं हैं। हम सब एक हैं, लेकिन दुख हुआ, जब हमने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे को हरे झंडे की ताल पर नाचते देखा। यदि हम आज नहीं जागे तो समाज का कोई भविष्य नहीं होगा।

हमने विदर्भ का चेहरा बदला

इससे पहले के 5 वर्षों और अभी के 2 वर्षों से विदर्भ हमारी सरकार के एजेंडे में है। पहले संतरे के निर्यात से चंद लोगों को फायदा होता था, लेकिन अब महायुति सरकार ने किसानों को सीधे भुगतान करने का निर्णय लिया है। महायुति सरकार अमरावती में बनने वाले 'पीएम मित्र' टेक्सटाइल हब के जरिए 30 हजार युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। महायुति सरकार ने अमरावती और नागपुर डिवीजन में लगभग 79 सिंचाई परियोजनाएं पूरी की हैं और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया है। वैनगंगा-नलगंगा और समृद्धि राजमार्ग जैसी 80,000 करोड़ रुपए की नदी-जोड़ परियोजनाओं से विदर्भ का चेहरा बदल रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com