-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Csmt Will Have A Makeover Mhcc Has Given Approval
सीएसएमटी का होगा मेकओवर, एमएचसीसी ने दी हरी झंडी
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: यूनेस्को (UNESCO) के वर्ल्ड हेरिटेज (World Heritage) की श्रेणी में आने वाले देश के सबसे पुराने सीएसएमटी स्टेशन (CSMT Station) का मेकओवर (Makeover) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की रिमॉडलिंग के लिए महाराष्ट्र हेरिटेज कंजर्वेशन कमिटी (MHCC) का अप्रूवल मिल गया है। बताया गया कि पीपीपी (PPP) के तहत हाइब्रिड मॉडल पर किए जाने वाले मेकओवर प्लान (Makeover Plan) की मंजूरी के लिए अलग-अलग कमिटियों की मंजूरी लेनी पड़ती है।
एमएचसीसी की मंजूरी मिलने के बाद अब प्रस्ताव पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप अप्रूवल कमेटी के पास जाएगा। जिनमें कई मंत्रालयों के साथ नीति आयोग भी शामिल होता है। इस कमेटी के साथ इंडियन रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी का अप्रूवल मिलने के बाद हायब्रिड मॉडल पर बिड लगाने कंपनियों को आमंत्रित किया जायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र में आपातकाल! नासिक में बादल फटने की आशंका और राज्य में भारी बारिश के बीच, सुप्रिया सुले की मांग
मुंबई पर आफत का डबल अटैक, भारी बारिश के साथ तूफानी हवा, जर्जर इमारतों और वृक्षों से रहें दूर
और कितने दिन होगी भारी बारिश? मुंबई के लिए क्या है एडवाइजरी, क्या कहता है मौसम विभाग
हायब्रिड एन्यूटी से खर्च कम
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हायब्रिड एन्यूटी मॉडल से स्टेशन रिमॉडलिंग का खर्च कम आएगा। इस योजना के तहत लगने वाली राशि का 40 प्रतिशत खर्च रेलवे वहन करेगी, जबकि 60 प्रतिशत निजी डेवलपर लगाएगा। निजी विकासक का पैसा रेलवे चरणबद्ध तरीके से लौटाएगी।
1,350 करोड़ होंगे खर्च
मध्य रेलवे के अनुसार, सीएसएमटी के मेकओवर पर लगभग 1350 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गौरतलब है कि इसके पहले पीपीपी के तहत बनी योजना पर लगभग 1,642 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान था। नया मॉडल अपनाने से लगभग 350 करोड़ की बचत के साथ रेलवे की हिस्सेदारी भी कायम रहेगी।
भायखला-दादर का विकास
सीएसएमटी स्टेशन की रिमॉडलिंग मास्टर प्लान के तहत और सीएसएमटी,वाडीबंदर, भायखला तीनों इन स्टेशनों पर लगभग ढाई लाख वर्ग मीटर क्षेत्र का व्यावसायिक विकास किया जाना था, लेकिन अब यह अलग-अलग होगा। इसके पहले मेकओवर प्लान के लिए 10 बड़ी कंपनियों ने रूचि दिखाई थी, नए रिक्वेस्ट फ़ॉर क्वालीफिकेशन के लिए और कंपनियां सहभागी हो सकती हैं।
एयरपोर्ट की तरह सुविधाएं
सीएसएमटी स्टेशन परिसर को हायब्रिड एन्यूटी से खर्च कम के साथ एक व्यावसायिक हब के रूप में डेवलप किए जाने की योजना है। इनमें एयरपोर्ट की तरह यात्री सुविधाएं मिलेगी। इंट्रीग्रेटेड डेवलपमेंट, उपनगरीय प्लेटफार्म,अंडर ग्राउंड पार्किंग, आधुनिक टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड आदि सुविधाओं का निर्माण होगा, हालांकि सीएसएमटी की मुख्य इमारत से कोई छेड़छाड़ न करते हुए पूरे परिसर की रिमॉडलिंग व्यावसायिक रूप से की जाएगी।
Csmt will have a makeover mhcc has given approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक
Jul 07, 2026 | 03:54 PMMonsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Jul 07, 2026 | 03:52 PMकृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PMपूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
Jul 07, 2026 | 03:49 PMNashik Heavy Rain: कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं
Jul 07, 2026 | 03:46 PMचोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
Jul 07, 2026 | 03:45 PMअमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
Jul 07, 2026 | 03:40 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM














