-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Congress General Secretary Kc Venugopal Reaction On The Defeat In Maharashtra Elections
महाराष्ट्र में हुई शर्मनाक हार पर बोले कांग्रेस नेता, हमें समझ में नहीं आ रहा कि क्या हुआ, कारणों पर करेंगे चिंतन
- Written By: रीना पंवार
महाराष्ट्र में हुई हार को लेकर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी की हार नहीं है, बल्कि पूरे महा विकास आघाडी की हार है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली : भाजपा नीत गठबंधन महायुति की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हुई। खासतौर से बीजेपी के लिए यह ऐतिहासिक चुनाव सिद्ध हुआ जिसमें बीजेपी के उम्मीदवारों को 132 सीटों पर ही जीत मिली है। वहीं दूसरी और विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी के दलों की शर्मनाक हार हुई। चुनाव नतीजों के एक दिन बाद कांग्रेस ने कहा है कि वह और महा विकास आघाडी (एमवीए) के अन्य सहयोगी दल इन चुनावों में अपनी चौंकाने वाली हार के कारणों का पता लगाने के लिए मिलकर आत्मचिंतन करेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए 288 सदस्यीय विधानसभा की 230 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) महज 46 सीट पर सिमटकर रह गई।
शर्मनाक हार को लेकर सदमे में MVA
सम्बंधित ख़बरें
‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
राहुल और प्रियंका गांधी के बीच क्यों हुई अनबन? रायबरेली सांसद ने वायनाड में खुद बताई पूरी कहानी, देखें- VIDEO
वायनाड में घिरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही उठाए सवाल, पार्टी पर गहराया संकट!
सितंबर में घूमने के लिए दक्षिण भारत की ये 7 बेस्ट जगहें, वापस जाने का नहीं करेगा मन
इस शर्मनाक हार को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले और अविश्वसनीय हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें समझ में नहीं आ रहा कि क्या हुआ। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की हार नहीं है, बल्कि पूरे महा विकास आघाडी की हार है। पहले हमें यह स्पष्ट रूप से समझ लेने दीजिए कि हुआ क्या है।” वेणुगोपाल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में हार के बाद वह पूरी चुनाव प्रक्रिया को लेकर हैरान हैं।
हार के कारणों पर करेंगे चिंतन
जब उनसे पूछा गया कि क्या महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है, तो उन्होंने कहा कि वे हार के तुरंत बाद ऐसा कोई आरोप नहीं लगा रहे। उन्होंने कहा, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के गढ़ों में हमें बड़ा झटका लगा है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे गठबंधन की विफलता है इसलिए हम साथ बैठकर इसके कारणों का सामूहिक रूप से आत्मनिरीक्षण करेंगे।” शनिवार को मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने घोषणा की कि भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीती हैं। वहीं, एमवीए में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवारों ने 10 सीट, कांग्रेस ने 16 और शिवसेना (UBT) ने 20 सीट जीती हैं।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
वायनाड में भारी जनादेश की उम्मीद थी
वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा की शानदार जीत को लेकर AICC महासचिव ने कहा कि यह पूरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी को वायनाड में इस भारी जनादेश की उम्मीद थी। पार्टी के आंतरिक आकलन के बाद हमें यकीन था कि कम मतदान प्रतिशत प्रियंका के लिए जनादेश को प्रभावित नहीं करेगा।” वेणुगोपाल ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रियंका लोकसभा में वायनाड भूस्खलन त्रासदी और उसके बाद के मुद्दों को उठाएंगी।
महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
4 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीती प्रियंका
विपक्ष ने दावा किया था कि प्रियंका वायनाड के अधिक दौरे नहीं करेंगी। इस बारे में वेणुगोपाल ने कहा कि प्रियंका अपने कार्यों के माध्यम से विपक्ष को गलत साबित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका वायनाड की सांसद होने के साथ-साथ उत्तर भारत की राजनीति में भी अपना हस्तक्षेप जारी रखेंगी। बता दें कि प्रियंका ने शनिवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 4.1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress general secretary kc venugopal reaction on the defeat in maharashtra elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














