-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Commissioner Came On The Road Investigation In Shops Fire On Shopkeepers 108 Idols Seized
सड़क पर उतरे आयुक्त, दूकानों में की जांच, दूकानदारों पर आंच, 108 मूर्तियां जब्त
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. पीओपी मूर्तियों पर पाबंदी को लेकर ग्रीन ट्रीबुनल से लेकर हाई कोर्ट तक आदेश जारी किए गए. हाई कोर्ट की ओर से मिले कड़े आदेशों के बाद ही सही, अचानक जागी मनपा ने आनन-फानन में कार्रवाई का सिलसिला शुरू किया है. गत कुछ दिनों से एनडीएस दस्तों के माध्यम से कार्रवाई की जा रही थी. गुरुवार को अचानक मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने भी दूकानों में दस्तक दी.
आयुक्त द्वारा जांच में शामिल होने की खबर आग की तरह फैल गई जिससे अन्य अधिकारी भी सक्रिय हो गए. दूकानों में जांच के दौरान कुछ स्थानों पर पीओपी की मूर्तियां पाई जाने से दस्ते को कार्रवाई के कड़े आदेश जारी किए. इससे दूकानदारों पर आंच आई. गुरुवार को कार्रवाई में कुल 108 मूर्तियां जब्त की गईं और दूकानदारों पर 2.10 लाख रु. का जुर्माना भी ठोका गया. उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट के आदेश जारी होने के बाद मनपा में बैठक ली गई थी जिसमें महापौर दयाशंकर तिवारी ने पीओपी मूर्तियों के खिलाफ अभियान शुरू करने के निर्देश प्रशासन को दिए थे.
त्योहारों पर ही क्यों होते हैं सक्रिय
गुरुवार को मनपा के सभी जोन में तैनात एनडीएस दस्ते की ओर से कार्रवाई की गई. यहां तक कि कुछ अधिकारियों ने भी एनडीएस दस्ते का साथ दिया किंतु दूकानदारों का मानना था कि मूर्तियों बनाने का काम काफी समय पहले से शुरू हो जाता है. पाबंदियां भी काफी पहले से लगाई गई हैं लेकिन इसका पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच पहले से नहीं की गई. अब अचानक त्योहार के दौरान मनपा सक्रिय हो गई है. पीओपी मूर्तियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए लेकिन अब मनपा सभी दूकानों की जांच में जुटी हुई है. इससे ग्राहकी के दौरान यदि इस तरह से छापामारी होगी तो ग्राहकों को छोड़ पहले मनपा के अधिकारी और कर्मचारियों को जवाब देना पड़ता है. छोटी-छोटी खामियां निकाली जा रही हैं. यहां तक कि रंगों को लेकर आपत्तियां जताई जा रही है. मनपा को इस काफी समय पहले ही कड़ा रुख अपना लेना चाहिए था जिससे त्योहारों के दौरान मिट्टी की मूर्तियों का व्यापार करने वालों को परेशानी नहीं होती.
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
इस तरह हुई कार्रवाई
जोन जांच जब्ती जुर्माना
लक्ष्मीनगर 22 20 34,000
धरमपेठ 20 05 15,000
हनुमाननगर 55 53 69,000
धंतोली 43 05 17,000
नेहरूनगर 30 00 6,000
गांधीबाग 26 13 13,000
सतरंजीपुरा 18 00 —
लकड़गंज 30 11 19,000
आसीनगर 13 01 22,000
मंगलवारी 15 00 15,000
272 दूकानों को खंगाला
गुरुवार को मनपा की ओर से कुल 272 दूकानों को खंगाला गया. जांच के दौरान सर्वाधिक हनुमाननगर जोन अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 55 दूकानों की जांच की गई जिनमें पीओपी की 53 मूर्तियां पाई गईं. इससे सर्वाधिक इसी जोन में दूकानदारों पर 69,000 रु. का जुर्माना लगाया गया. कार्रवाई में घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. गजेन्द्र महल्ले और उपद्रव शोध दल के प्रमुख वीरसेन तांबे ने हिस्सा लिया.
Commissioner came on the road investigation in shops fire on shopkeepers 108 idols seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














