महाराष्ट्र को गति दिलाने CM देवेंद्र फडणवीस ने राज्य को दी नई सौगात, इन जगहों पर 7 नए फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

नई सरकार बनते ही महाराष्ट्र में विकास कार्य तेज हो गया है। इस बीच राज्य को तेज गति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के इन 7 जिलों के लिए नए फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में 7 नए फ्लाईओवर का उद्घाटन किया
देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनते ही देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की बागडोर संभाल ली है और नागपुर को एक नई सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने नागपुर के लिए 7 फ्लाईओवर को उद्घाटन कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य में सात फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, जिनका निर्माण महाराष्ट्र रेल अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (महारेल) द्वारा किया गया है।

उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महारेल ने राज्य में फ्लाईओवर के निर्माण की गति के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, उन्होंने कहा कि राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी आगामी दिनों में 200 फ्लाईओवर और अंडरपास का काम पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वर्तमान में, महाराष्ट्र में देश में सबसे अधिक निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाएं हैं, जो तीव्र गति से चल रही हैं, चाहे वह मेट्रो हो, सड़कें हों, राजमार्ग हों, हवाई अड्डे हों या बंदरगाह हों।

तेजी से चल रहा काम

सीएम फडणवीस ने कहा, "महारेल ने महाराष्ट्र में फ्लाईओवर निर्माण की गति का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आने वाले दिनों में इस कंपनी के माध्यम से 200 फ्लाईओवर और अंडरपास का काम पूरा किया जाएगा। देश में सबसे ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में चल रहे हैं। मेट्रो, सड़क, राजमार्ग, हवाई अड्डे और बंदरगाह जैसे सभी तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम महाराष्ट्र में तेजी से चल रहा है।"

https://twitter.com/CMOMaharashtra/status/1875929907404128357

इन जिलों में किया उद्घाटन

नागपुर, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, धुले, जलगांव और वाशिम में सात अलग-अलग फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया। एक्स पर सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ महाराष्ट्र ने लिखा, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज राज्य में विभिन्न स्थानों पर महारेल द्वारा निर्मित 7 फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इनमें निम्नलिखित फ्लाईओवर शामिल हैं।

नागपुर: गोधनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट नंबर 293 पर फ्लाईओवर।

अमरावती: चंदूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट नंबर 70 पर फ्लाईओवर।

वर्धा: सिंदी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट नंबर 103 पर फ्लाईओवर।

चंद्रपुर: बाबूपेठ, चंद्रपुर में रेलवे गेट नंबर 43ए/143ए पर फ्लाईओवर।

धुले: डोंडाईचा सिटी रेलवे गेट नंबर 105 पर फ्लाईओवर।

जलगांव: जलगांव रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट नंबर 149 पर फ्लाईओवर।

वाशिम: वाशिम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट नंबर 115 पर फ्लाईओवर।"

इस अवसर पर महारेल के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार जायसवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com