- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chief Minister Eknath Shinde Said That Ladli Behan Yojana Will Continue Forever
मुख्यमंत्री एकनाथ शिदें ने बहनाें को दिलाया भरोसा, बाेले- हमेशा जारी रहेगी लाडली बहन योजना
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र की महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाडली बहन' योजना को लेकर जताई जा रही आशंकाओं के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास दिलाया है कि यह योजना हमेशा जारी रहेगी। छत्रपती संभाजीनगर जिले के सिल्लोड तहसील क्षेत्र में महिलाओं की एक बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार 'लाडली बहन' योजना पर पिछले करीब एक साल से काम कर रही है।

छत्रपति संभाजी नगर में पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महिलाओं ने बांधी राखी (सोर्स: एक्स@mieknathshinde)
मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडली बहन’ योजना को लेकर जताई जा रही आशंकाओं के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास दिलाया है कि यह योजना हमेशा जारी रहेगी। छत्रपती संभाजीनगर जिले के सिल्लोड तहसील क्षेत्र में महिलाओं की एक बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार ‘लाडली बहन’ योजना पर पिछले करीब एक साल से काम कर रही है।
छत्रपती संभाजीनगर जिले के सिल्लोड में विधायक अब्दुल सत्तार ने मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण अभियान और ‘मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिन’ (लाडली बहन) योजना के प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम रखा था। इस मौके पर सीएम शिंदे ने विपक्ष के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने पूछा कि आठ-नौ महीने पहले जब ‘लेक लाडकी’ योजना शुरू की गई थी तब क्या कोई चुनाव था? उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाए बिना कोई देश महाशक्ति नहीं बन सकता। जिस नारी शक्ति को हम दुर्गा कहते हैं, उसकी सिर्फ फोटो में पूजा नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनके हाथों को मजबूत करना चाहिए।
लाडकी बहीण योजना ही खेडोपाडी पोहोचली असून मुख्यमंत्री म्हणून महिलांना आर्थिक दृष्ट्या आत्मसन्मान मिळवून देणारी योजना सुरू केल्याबद्दल त्यांनी महायुती सरकारचे मनापासून आभार मानले. pic.twitter.com/RDjhE8SqtG — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 2, 2024
मुख्यमंत्री ने कहा कि महायुति सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं से प्रदेश की 2 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। इन योजनाओं से सभी जाति की महिलाओं को लाभ मिलेगा। बजट में सरकार ने इस योजना के लिए 46,000 करोड़ का प्रावधान किया है। महायुति सरकार की मंशा नेक है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार का डेरा; अमित शाह से मुलाकात की एकनाथ शिंदे ने बताई असली वजह
चीनी मिलों को राहत, प्याज किसानों को सीधा लाभ, दिल्ली बैठक में फडणवीस अमित शाह के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
रूपाली चाकणकर की भूमिका न निभाएं, अभिनेत्री दीपाली सय्यद को फोन पर मिल रही धमकियां; किया बड़ा खुलासा
‘सौतेले भाई’ लगा रहे नजर
इसी के साथ सीएम शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लाडली बहन योजना को ‘सौतेले भाई’ (विरोधी) नजर लगाने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष ने अदालत में जाकर योजना पर रोक लगाने की कोशिश की है, लेकिन अदालत प्यारी बहनों को न्याय देगी। ऐसा विश्वास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल पहले हमने विफल महाविकास अघाड़ी सरकार को उखाड़ फेंका। अब जनता समझदार हो गई है। प्यारी बहनों को पाखंडियों और सौतेले भाइयों से सावधान रहना चाहिए।
विपक्ष बता रहा चुनावी योजना
विपक्ष लाडली बहन योजना को चुनाव के मद्देनजर घोषित की गई योजना बता रहा है। शिवसेना उद्धव गुट के सांसद व प्रवक्ता संजय राऊत ने शुक्रवार को कहा था कि चुनाव के दौरान दो किस्तों का भुगतान करके सरकार बहनों का वोट ले लेगी और बाद में योजना बंद कर दी जाएगी।
Chief minister eknath shinde said that ladli behan yojana will continue forever
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














