लिफ्ट से प्लेटफॉर्म तक हर काम की पड़ताल, संदिपान भुमरे ने छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

MP Sandipanrao Bhumre: छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का सांसद संदिपान भुमरे ने निरीक्षण किया। गुणवत्ता, समयसीमा, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा पर जोर दिया।
MP Sandipanrao Bhumre Reviewed Redevelopment
सांसद संदिपान भुमरे ने रेलवे स्टेशन किया निरीक्षण(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Redevelopment Of Sambhajinagar Railway Station: जिले के सांसद संदिपान भुमरे ने छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य भवन, प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म, 16 कोच की पिटलाइन, लिफ्ट एवं एस्केलेटर, पार्किंग व्यवस्था, सड़क, ड्रेनेज, विद्युत तथा सौर ऊर्जा से जुड़े कार्यों की प्रत्यक्ष जानकारी ली।

सांसद भुमरे ने संबंधित अधिकारियों से मंजूर प्रारूप और अनुमानित बजट के अनुसार काम चल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन, लंबित कार्यों की स्थिति और उन्हें पूरा करने की समयसीमा पर भी चर्चा की। उन्होंने सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। इसके अलावा स्टेशन की स्वच्छता, पेयजल, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

शिवाजीनगर भूमिगत मार्ग में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इसके साथ ही रोटेगांव, परसोडा और करंजगांव रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक उपायों पर जोर दिया गया।

MP Sandipanrao Bhumre Reviewed Redevelopment
बिहार अर्बन सर्विस एसोसिएशन चुनाव का आया रिजल्ट, प्रेम स्वरूपम समेत 5 पदाधिकारी संभालेंगे एसोसिएशन की कमान

लंबित काम जल्द पूरा करने पर जोर

सांसद संदिपान भुमरे ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास शहर के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है। स्टेशन के आधुनिक स्वरूप में आने के बाद यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि पुनर्विकास कार्यों में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।लंबित कार्यों को गति देकर निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना जरूरी है। सांसद ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के तय मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाए। आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल स्टेशन तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com