स्नातक चुनाव: छत्रपति संभाजीनगर में 842 मतदान केंद्र तैयार, 3.26 लाख मतदाता; 41 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

Maharashtra Graduate Constituency Election 2026: छत्रपति संभाजीनगर संभाग के आठ जिलों में 23 अक्टूबर को स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा। 3.26 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।
Maharashtra Graduate Constituency Election 842 Polling Stations
आयुक्त जी. श्रीकांत व अन्य(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

चुनाव के प्रमुख आंकड़े

  • कुल जिले: 8

  • कुल उम्मीदवार: 41

  • कुल मतदाता: 3,26,701

  • मतदान केंद्र: 842

  • मतदान की तिथि: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

  • मतदान का समय: सुबह 8 से शाम 4 बजे तक

842 Polling Stations In Chhatrapati Sambhajinagar: स्नातक निर्वाचन र्क्षेत्र के चुनाव में किसी तरह की चूक न हो और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निर्भय तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

आठ जिलों में फैले इस चुनाव में 842 मतदान केंद्रों पर 3 लाख 26 हजार 701 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा।

चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विभागीय आयुक्त तथा चुनाव निर्णय अधिकारी जी. श्रीकांत ने बुधवार को आठों जिलों के प्रशासन की ऑनलाइन समीक्षा बैठक ली और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

आठ जिलों की तैयारियों का लिया जायजा

औरंगाबाद संभाग स्नातक मतदाता क्षेत्र के अंतर्गत छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, धाराशिव, परभणी, नांदेड़ और हिंगोली जिले शामिल हैं। संभागीय आयुक्त ने इन सभी जिलों में चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, मतदान सामग्री, अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की जांच

मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मतदान केंद्रों तक पहुंचने की व्यवस्था, दिशासूचक संकेत, प्रवेश व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया में तैनात कर्मचारियों की तत्परता की जांच करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही राजनीतिक दलों के बूथ लगाने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मतदान केंद्रों के आसपास नियमानुसार व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मतपेटियों की सुरक्षित ढुलाई पर जोर

मतदान सामग्री का समय पर वितरण, मतपेटियों की सुरक्षित ढुलाई और मतदान समाप्त होने के बाद उन्हें निर्धारित स्थान पर जमा करने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मतगणना केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश संबंधित जिला प्रशासन को दिए गए।

विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने अधिकारियों से कहा कि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल कदम उठाए जाएं। सभी संबंधित अधिकारी सतर्क रहें और विभिन्न विभागों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखें, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

Maharashtra Graduate Constituency Election 842 Polling Stations
मुंबई: चेना जंगल में शिकार के दौरान खूनी खेल! गोली लगने से सफाईकर्मी की मौत, शव जलाकर सबूत मिटाने का आरोप

मतपत्र पर प्राथमिकता क्रम दर्ज करना होगा

इस चुनाव में मतदाताओं को मतपत्र पर उम्मीदवारों के प्रति अपनी पसंद का प्राथमिकता क्रम दर्ज करना होगा। इसलिए मतदान की सही प्रक्रिया के संबंध में मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मतदान करते समय किसी मतदाता से प्रक्रिया संबंधी गलती न हो और वह अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग कर सके।

Maharashtra Graduate Constituency Election 842 Polling Stations
Water Crisis: छत्रपति संभाजीनगर में पानी की बर्बादी पर मनपा सख्त, तीन नलधारकों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

शुक्रवार को मतदान, प्रशासन सतर्क

23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होने वाले मतदान के लिए सभी जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छत्रपति संभाजीनगर संभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com