छत्रपति संभाजीनगर स्नातक चुनाव: मतगणना केंद्र पहुंचे कमिश्नर जी. श्रीकांत, CCTV से एंबुलेंस तक देखी व्यवस्था

Chhatrapati Sambhajinagar Election: छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना की तैयारियों को लेकर विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने चिकलठाणा स्थित कलाग्राम में बने मतगणना केंद्र का जायजा लिया।
G Sreekanth Inspection Counting Center
मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते छत्रपति संभाजीनगर विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने किया मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण।

  • विभागीय आयुक्त बोले- चुनाव प्रक्रिया के दौरान बिजली की कोई समस्या न हो

  • अधिकारियों और उम्मीदवार प्रतिनिधियों के लिए पेयजल, प्रवेश व्यवस्था व शौचालय की तैयारी के आदेश।

G. Sreekanth Inspection Counting Center: छत्रपति संभाजीनगर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन निर्णय अधिकारी व विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने मंगलवार को चिकलठाणा स्थित कलाग्राम के सामने खाली जगह पर बनाए जा रहे मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना के लिए आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान विभागीय आयुक्त ने सीसीटीवी व्यवस्था, मतपेटियां रखने की व्यवस्था, मतगणना कक्ष, बिजली आपूर्ति और वैकल्पिक बिजली व्यवस्था, अग्निशमन प्रणाली, एंबुलेंस, उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

बिजली आपूर्ति में न आए कोई रुकावट

छत्रपति संभाजीनगर विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।

उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर व्यवस्था

विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने कहा कि मतगणना के दिन अधिकारियों, कर्मचारियों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था समय पर पूरी की जाए। साथ ही, सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करते हुए मतगणना केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखें।

G Sreekanth Inspection Counting Center
संभाजीनगर में 5 हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों की बनेगी डिजिटल पहचान, सुरक्षा और कल्याण पर रहेगा विशेष जोर

इस अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी.सी., जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिन्नू पी.एम., महानगरपालिका आयुक्त अमोल ऐडगे, पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

छत्रपति संभाजीनगर में 842 मतदान केंद्र

छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 3,26,701 मतदाता और 842 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विभागीय आयुक्त एवं चुनाव निर्णय अधिकारी जी. श्रीकांत ने प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद करने और नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी।

G Sreekanth Inspection Counting Center
उमराह यात्रियों को ऐन वक्त पर झटका, हज फेडरेशन ने की 48 घंटे पहले उड़ान रद्द होने की सूचना देने की मांग

चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें

छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को सुचारू, पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। चुनाव निर्णय अधिकारी एवं विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने प्रत्याशियों से मतदान प्रक्रिया में सहयोग करने और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Navbharat Live
navbharatlive.com