छत्रपति संभाजीनगर में पानी गर्म करने वाले हीटर से 14 वर्षीय छात्रा को लगा करंट, तेरहवीं में जाने से पहले हादसा

Sambhajinagar Teen Girl Electric Shock: संभाजीनगर में 14 वर्षीय यज्ञा देवरे की पानी गर्म करने वाले हीटर से करंट लगने के बाद मौत हो गई। मुकुंदवाड़ी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
Chhatrapati Sambhajinagar Teen Girl Dies Electric Shock Bathroom
यज्ञा देवरे(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुकुंदवाड़ी के जयभवानीनगर में 14 अक्टूबर की सुबह 14 वर्षीय यज्ञा देवरे को बाथरूम में करंट लगा।

  • परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सुबह 6:25 बजे मृत घोषित कर दिया।

  • मुकुंदवाड़ी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

Chhatrapati Sambhajinagar Teen Girl Dies: रिश्तेदार के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार सुबह घर से निकलने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच स्नान करने गई 14 वर्षीय यज्ञा देवरे की पानी गर्म करने वाले हीटर से करंट लगने के कारण मृत्यु हो गई।

यह हृदयविदारक घटना 14 अक्टूबर की सुबह मुकुंदवाड़ी के जयभवानीनगर में हुई। यज्ञा प्रकाश देवरे नौवीं कक्षा की छात्रा थी। परिवार को सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच कार से बाहर जाना था। मां राजश्री देवरे रसोई की तैयारी कर रही थीं, जबकि यज्ञा स्नान करने के लिए स्नानघर में गई थी।

बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए हीटर लगाया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली का संपर्क बंद किए बिना पानी में हाथ डालने से उसे जोरदार करंट लगा।

दरवाजा तोड़कर भाई ने काटी बिजली

स्नानघर का दरवाजा अंदर से बंद था। अचानक आवाज सुनकर मां और भाई वहां पहुंचे। भीतर से कोई उत्तर नहीं मिलने पर भाई ने दरवाजा तोड़ा और सबसे पहले बिजली की आपूर्ति बंद की। बेहोश यज्ञा को पहले छत्रपति संभाजीनगर की एमआइटी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे घाटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुबह 6.25 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Chhatrapati Sambhajinagar Teen Girl Dies Electric Shock Bathroom
दिवाली से पहले टैक्स भरो, वरना होगी कार्रवाई! छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त ने अधिकारियों को भी चेताया

पुलिस ने दर्ज किया आकस्मिक मृत्यु का मामला

यज्ञा देवरे की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यज्ञा की मां राजश्री देवरे कृषि विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उसका 22 वर्षीय भाई चिकित्सा प्रयोगशाला से संबंधित पढ़ाई कर रहा है।

परिवार सुबह रिश्तेदार के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए घर से निकलने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने खुशियों और सामान्य दिनचर्या को मातम में बदल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुकुंदवाड़ी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जमादार प्रकाश राजाराम दात्रक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Chhatrapati Sambhajinagar Teen Girl Dies Electric Shock Bathroom
Haj 2027: मेहरम कोटे की 500 सीटों पर चयन, 30 अक्टूबर तक जमा करें 1.52 लाख रुपये; जानें डॉक्यूमेंट की डेडलाइन
Navbharat Live
navbharatlive.com