छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई, गणेशोत्सव के लिए 195 स्टेज और 154 मूर्ति स्टॉलों को दी मंजूरी

Chhatrapati Sambhajinagar Ganeshotsav 2026: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने शहर के 10 जोनों में 195 गणेश मंडलों को स्टेज बनाने और 154 गणेश मूर्ति स्टॉलों की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है।
Chhatrapati Sambhajinagar Ganesh Idol Stalls
छत्रपति संभाजीनगर में गणेशोत्सव (सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Ganesh Idol Stalls : छत्रपति संभाजीनगर में गणेशोत्सव के मद्देनजर छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्टेज और गणेश मूर्ति स्टॉल लगाने की अनुमति देने की प्रक्रिया जारी है।

मनपा के 10 जोन में अब तक कुल 195 स्टेज लगाने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही 154 गणेश मूर्ति स्टॉल को भी अनुमति प्रदान की गई है।

जोन 7 सबसे आगे

मनपा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जोनवार स्टेज अनुमति में जोन 7 सबसे आगे है। यहां अब तक 64 स्टेज लगाने की अनुमति दी गई है। इसके बाद जोन 2 में 27 स्टेज को मंजूरी मिली है। जोन 4 और जोन 6 में 24-24 स्टेज लगाने की अनुमति दी गई है, जबकि जोन 5 में 23 स्टेज को मंजूरी मिली है।

किस जोन में कितने स्टेज?

मनपा के आंकड़ों के मुताबिक, जोन 1 में 20, जोन 8 और जोन 9 में 4-4 तथा जोन 3 में 3 स्टेज को अनुमति दी गई है। वहीं, जोन 10 में सबसे कम एक स्टेज लगाने की अनुमति मिली है।

गणेशोत्सव के दौरान सार्वजनिक गणेश मंडलों और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मनपा प्रशासन की ओर से अनुमति प्रक्रिया को गति दी जा रही है। स्टेज निर्माण के साथ ही गणेश मूर्ति बिक्री के लिए भी निर्धारित नियमों के तहत अनुमति दी जा रही है।

Chhatrapati Sambhajinagar Ganesh Idol Stalls
25 सितंबर से डिजिटल होगी खाद बिक्री, अकोला समेत 23 जिलों में मोबाइल से मिलेगी स्टॉक की जानकारी

नागरिकों और मंडलों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम

गणेशोत्सव के दौरान सार्वजनिक गणेश मंडलों, मूर्तिकारों और नागरिकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन द्वारा अनुमति प्रक्रिया को गति दी जा रही है। मंडलों को स्टेज निर्माण और मूर्तिकारों को स्टॉल लगाने के लिए पूर्व-निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत तेजी से क्लीयरेंस दिया जा रहा है, ताकि अंतिम समय में अफरा-तफरी का माहौल न बने।

Chhatrapati Sambhajinagar Ganesh Idol Stalls
वर्धा में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड: 13 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, 9.12 लाख का माल जब्त

यातायात और स्वच्छता पर प्रशासन का जोर

गणेशोत्सव के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए मनपा प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। गणेश मंडलों और मूर्ति विक्रेताओं से निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा गया है।

मनपा प्रशासन का कहना है कि अनुमति प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के साथ नागरिकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और शहर में स्वच्छता एवं सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए संबंधित नियमों का पालन जरूरी होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com