

Marathwada Railway Action Committee News: छत्रपति संभाजीनगर मराठवाड़ा रेलवे एक्शन कमेटी व मराठवाड़ा एसोसिएशन ऑफ स्मॉल स्केल एंड इंडस्ट्रीज अर्थात मासिआ के प्रतिनिधियों ने अहिल्यानगर में मध्य रेलवे विभाग के सहायक अभियंता से मुलाकात कर रेल मार्ग विकास बाबत बातचीत की।
इस दौरान मुख्य रूप से संभाजीनगर-बिड़कीन-पैठण-गेवराई-बीड़-धाराशिव प्रस्तावित नई रेल लाइन का सर्वे करने का आग्रह किया गया। क्षेत्र में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं, देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही, उन्हें जरूरी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पेश की गई पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर अंतिम लोकेशन सर्वे करने वाली हैदराबाद स्थित संस्था को भी यह विवरण उपलब्ध कराया जाएगा।
अनंत बोरकर, डॉ. स्वानंद सोलके, रमाकांत पुलकुंदवार व सर्जेराव सालुंखे ने बैठक में छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में विकसित होने वाला नया औद्योगिक क्षेत्र, वहां निर्मित होने वाले उत्पादों व उससे होने वाली संभावित माल परिवहन की जानकारी अधिकारियों को दी गई।
भविष्य में संभाजीनगर जिले में बढ़ने वाली आबादी व उससे रेलवे को होने वाले लाभों पर भी मंथन किया गया, जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय महामागों व उनके जरिए होने वाला परिवहन, साथ ही राज्य परिवहन महामंडल की ओर से होने वाली यात्री आवक-जावक से रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया गया। पैठण से संभाजीनगर रेल मार्ग का प्रारंभसे ही विद्युतीकरण व दोहरीकरण का सर्वे किया जाए।