घुग्घुस-चंद्रपुर मार्ग पर एसटी को लगी आग, बडी जानहानी होने से बची

ST Bus Fire, Chandrapur News,
Published on: 
Updated on: 

चंद्रपुर. चंद्रपुर-घुग्घुस मार्ग पर रविवार की सुबह एसटी महामंडल की चलती बस को अचानक आग लग गयी. बस चालक की सतर्कता से बडी अनहोनी होने टल गयी. 

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह चंद्रपुर डिपो की बस घुग्घुस की ओर जा रही थी. इसी बीच घुग्घुस के खान ट्रेडर्स के पास बस के पहुचते ही बस से धुआं निकलना शुरू हो गया. धुआं निकलते ही बस चालक सतर्क हो गया व उसने बस में सवार सभी प्रवासीयों को बस से नीचे उतरने कहा. हालाकी बस में काफी कम प्रवासी थे.

वाहन चालक व वाहन ने आसपास के लोगों की सहायता से बस को लगनेवाली आग पर पानी डालकर उसे बुझाया. हादसे में बस के सामने के भाग का नुकसान हुवा. किसी की जानहानी की खबर नही है. घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर घुग्घुस पुलिस ने घटनास्थल पहुचकर जांच शुरू की.