- Hindi News »
- Maharashtra »
- Case Filed Against The Priest Of Trimbakeshwar Jyotirlinga In The Police Station Know What Is The Matter
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के पुजारी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज, जानें क्या है मामला
- Written By: अमन दुबे

नासिक : त्र्यंबकेश्वर (Trimbakeshwar) स्थित त्र्यंबकराज के गर्भगृह में बर्फ से शिवलिंग (Shivling) तैयार होने का वीडियो विगत वर्ष की 30 जून को सोशल मीडिया साइड पर प्रसारित हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान एक पुजारी (Priest) ने अपने दो सहयोगियों की मदद से थैली में बर्फ लेकर उसे स्वयं शिवलिंग पर रखने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद तत्कालीन प्रशासकीय अधिकारी ने पुलिस स्टेशन (Police Station) में संबंधितों के खिलाफ शिकायत दर्ज (Complaint Registered) कराई है। शिवलिंग पर बर्फ तैयार होने का वीडियो समाज माध्यमों में वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बना था।
इस दौरान देवस्थान ट्रस्ट प्रशासन ने इसे मौसमी बदलाव कारण बताते हुए मामले की जांच करने के लिये समिति गठित की थी। दरम्यान, मामले की जांच करते समय समिति ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद सनसनीखेज जानकारी सामने आई। समिति की रिपोर्ट के बाद तत्कालीन प्रशासकीय अधिकारी रश्वी आसराम ने त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार पुजारी सुशांत खुद बर्फ थैली में भरकर लेकर गया और उसे असल शिवलिंग पर रखा। बेलपत्र रखकर उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया साइड पर वायरल किया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक कुंभ तैयारियों में 35 करोड़ का फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेज व डिजिटल सिग्नेचर से ठगी का सनसनीखेज खुलासा
सिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज, नासिक रिंग रोड के लिए 55 किमी भूमि अधिग्रहण पूरा; जल्द शुरू होगा निर्माण
ठंडी रातों वाला नासिक अब आग उगल रहा, 42°C पार तापमान, पेड़ों की कटाई से बढ़ी गर्मी; उठे पर्यावरण पर सवाल
नासिक कुंभ को नई पहचान, 51 फीट ध्वजस्तंभ को मंजूरी, धर्म-संस्कृति का संगम
पुलिस स्टेशन में इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
त्र्यंबकेश्वर देवस्थान को फर्जी जानकारी प्रस्तुत करने के मामले में सुशांत तुंगार और उसे मदद करने वाले आकाश तुंगार, उल्हास तुंगार के खिलाफ धारा 505 (3), 417 और 120 (ब) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। त्र्यंबकेश्वर के इस बर्फ प्रकरण के बाद मामले की जोरदार चर्चा हुई थी। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने भी जांच करने की मांग करते हुए कार्रवाई करने की बात कहीं थी। शहर के एक भी वरिष्ठ व्यक्ति ने अपने जीवनकाल में शिवलिंग पर बर्फ जमी हुई देखी नहीं थी और न ही कभी इसके बारे में सुना था। इसके बाद मामले की पड़ताल तेज हुई थी। अब, यह कारनामा क्यों किया गया? इसका खुलासा करने की मांग नागरिक कर रहे हैं।
Case filed against the priest of trimbakeshwar jyotirlinga in the police station know what is the matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai-Pune Expressway Missing Link पर पहले ही दिन टूटे नियम? घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक रूल्स
May 02, 2026 | 01:46 PMनासिक कुंभ तैयारियों में 35 करोड़ का फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेज व डिजिटल सिग्नेचर से ठगी का सनसनीखेज खुलासा
May 02, 2026 | 01:42 PMकिसी भी हाल में क्षेत्र न छोड़ें विधायक, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने जारी किया फरमान
May 02, 2026 | 01:41 PMCensus 2027: घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, नहीं तो पड़ सकता है भारी, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
May 02, 2026 | 01:36 PMViral Video: 23वीं मंजिल पर खतरनाक जगह लगा AC यूनिट, टेक्नीशियन ने सर्विस से किया इनकार
May 02, 2026 | 01:33 PMBhiwandi Municipal Corporation में स्वीकृत नगरसेवकों पर सस्पेंस, 3 महीने बाद भी नहीं हुआ मनोनयन
May 02, 2026 | 01:31 PMIPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
May 02, 2026 | 01:30 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM













