एकनाथ शिंदे की कर्ज वसूलने वालों को चेतावनी, कहा सूखाग्रस्त किसानों की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Eknath Shinde on Farmer: एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा के मेहकर में में कहा कि सूखाग्रस्त किसानों से फसल ऋण जबरन वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के फसल ऋण,भूमी राजस्व कृषि पंप बिजली बिल में भी छूट।
Eknath Shinde Visit Mehkar
मेहकर में किसानों से बात करते उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेसोर्स: एक्स/@mieknathshinde
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एकनाथ शिंदे ने कर वसूलने वालों को दी चेतावनी

  • किसानों के ऋण माफ करने का दिया आश्वासन

  • एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा के किसान परिवार से की मुलाकात

  • बुलढाणा के विकास के लिए 96 करोड़ की घोषणा

Eknath Shinde Mehkar Visit Farmer News: बुलढाणा जिले के मेहकर में आयोजित सूखा संवाद कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सूखाग्रस्त किसानों के हित में काई कड़े निर्देश दिए और प्रमुख घोषणाएं की। सूखे की मार झेल रहे किसानों को परेशान करने वाली माइक्रोफायनांस कंपनियों, बैंकों और साहू‌कारों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को फोन पर गी-गलौज करने, धमकाने या जबरन वसूली करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा।

किसानों को कर्ज से राहत और योजनाएं

एकनाथ शिंदे ने कहा कि 1972 के बाद आए इस भीषण सूखे से निपटने के लिए सरकार ने दिवाली पर 5,000 की अग्रिम सहायता दी है। साथ ही, फसल ऋण वसूली पर रोक, भूमि राजस्व व कृषि पंप बिजली बिल में छूट और छात्रों की परीक्षा फीस माफ करने जैसे कदम उठाए गए हैं। चारा शिविर (छावनी) और पेयजल की व्यवस्था युद्ध स्तर पर की जा रही है। जो किसान शिविर तक नहीं पहुंच सकते, शिवसेना उन्हें घर-घर तक चारा पहुंचाएगी। इसके अलावा जल संरक्षण (खेत की मेड़बंदी और बंधारे) पर जोर देने की अपील की गई।

Eknath Shinde Visit Mehkar
नासिक के द्वारका सर्कल पर जाम से मिलेगी राहत, 80% काम पूरा; जनवरी 2027 में खुलेगा मुख्य मार्ग

शिंदे ने किसान परिवार से मिलकर बात की

शिंदे ने दामोदर और कमलाबाई इंगले नामक किसान दंपति के घर जाकर सादा भोजन किया और उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च शिवसेना द्वारा उठाने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 'लाडकी बहिन योजना' आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा महिलाओं को यात्रा किराये में 50% छूट, छात्राओं की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ जारी रखने की बात कही।

Eknath Shinde Visit Mehkar
परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

बुलढाणा के विकास के लिए 96 करोड़ का प्रावधान

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने बुलढाणा में मेडिकल कॉलेज, जलगांव जामोद में आयुर्वेद कॉलेज और नदी जोड़ो परियोजना के लिए 96 करोड़ रुपये के प्रावधान का उल्लेख किया। कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे के हाथों महिलाओं को सिलाई मशीन, बच्चों को साइकिल, दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल और युवासेना की ओर से 51 ट्रैक्टर चारा वितरित किया गया।