-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Budget Gives New Direction To Development
भंडारा: बजट से विकास को नई दिशा भोयर 0 शिक्षक भर्ती व वन संरक्षण पर आश्वासन
राज्य के वित्त राज्यमंत्री पंकज भोयर ने भंडारा में बजट संकल्प पर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।

Bhandara News: राज्य के वित्त राज्यमंत्री एवं जिले के पालकमंत्री पंकज भोयर ने भंडारा में बजट संकल्प पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि महाराष्ट्र का हालिया बजट संकल्प विकास की दिशा तय करने वाला और विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन लाने वाला है.
भंडारा जिले के लिए 60 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण योजना, साकोली तहसील में 10 ग्रीन गोदाम और वैनगंगानलगंगा परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य इस बजट में शामिल किए गए हैं.
किसानों के जीवन में सुधार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फडनवीस द्वारा प्रस्तुत बजट राज्य को विकास की ओर अग्रसर करने की क्षमता रखता है.विभिन्न योजनाओं और उपक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य रखा गया है.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
महाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
भंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता
बिना किसी चुनावी दबाव के किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा की गई है, जो एक महत्वपूर्ण कदम है.बिजली, सिंचाई और ग्रामीण सड़कों के लिए बड़े पैमाने पर निधि का प्रावधान किया गया है.इससे किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा.
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है और विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है.पत्रकार परिषद में भाजपा जिलाध्यक्ष आशु गोंडाणे, नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर, मयूर बिसेन, चैतन्य उमालकर, सचिन कुंभलकर, कल्याणी निखाडेतिरपुडे और नितीन कडव उपस्थित थे.
छात्रों की रिहाई के निर्देश तुमसर में पालकमंत्री के काफिले को रोकने के मामले में एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष वैभव चोपकर को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र हैं, इसलिए पुलिस विभाग को उन्हें शीघ्र रिहा करने के निर्देश दिए गए हैं.
उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें मराठी माध्यम के विद्यालयों की बेहतरी से संबंधित हैं और सरकार शिक्षा के उन्नयन के लिए लगातार प्रयासरत है.हालांकि रात 8 बजे तुमसर थानेदार संजय गायकवाड ने बताया की छात्रों को छोड़ा नहीं गया है और वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जा रहा है.
जिले के सरकारी विद्यालयों में रिक्त 876 पदों को लेकर जिला परिषद शिक्षा सभापति नरेश ईश्वरकर द्वारा किए जा रहे अनशन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि संच मान्यता की कुछ शर्तें अभी लंबित हैं.इनके पूर्ण होते ही पवित्र पोर्टल के माध्यम से पूरे राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
Budget gives new direction to development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 05:01 PMPM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
Aug 05, 2026 | 04:59 PMबच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Aug 05, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














