- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bombay High Court Anchor Group Director Hemang Shah Arrest Illegal
बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, हेमंग शाह की गिरफ्तारी में हुई ‘भयकंर जल्दबाजी’
- Written By: सोनाली चावरे
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एंकर ग्रुप के 50 वर्षीय निदेशक हेमंग शाह की गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है

बॉम्बे हाई कोर्ट (photo credit; social media)
मुंबई: हेमंग शाह को 17 मई दिल्ली एयरपोर्ट पर मस्कट जाते वक्त LOC के आधार पर हिरासत में लिया गया और मुंबई लाया गया। यह शिकायत उनके बड़े भाई मेहुल शाह द्वारा मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी, जिसमें धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। हेमंग शाह ने अपनी अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
पुलिस ने की भयकंर जल्दबाजी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एंकर ग्रुप के 50 वर्षीय निदेशक हेमंग शाह की गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि इस मामले में उन्हें ‘जोश और उत्साह’ में हिरासत में लेने की कोई जरूरत नहीं थी। कोर्ट ने इस बात पर भी बल दिया कि उनकी गिरफ्तारी का उद्देश्य विवादित रकम की वसूली था। कोर्ट ने इस पूरे मामले में पुलिस के व्यवहार को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि 14 मई की आधी रात के बाद 2:14 बजे शिकायत दर्ज करना और उसी दिन लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करना ‘भयंकर जल्दबाजी’ है।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
हेमंग शाह को 17 मई को दिल्ली एयरपोर्ट पर मस्कट जाते वक्त LOC के आधार पर हिरासत में लिया गया और मुंबई लाया गया। यह शिकायत उनके बड़े भाई मेहुल शाह द्वारा मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी, जिसमें धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। हेमंग शाह ने अपनी अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रवि प्रकाश, मुनाफ विरजी, आदित्य दीवान, देबोप्रिय मौलिक, और सागर शेट्टी (AMR Law और हृतुराज सिंह की) लंबी टीम ने पैरवी की।
कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश की गईं चैट्स
याचिका में कहा गया कि हेमंग और उनके बड़े भाई व पिता के बीच वित्तीय विवाद था, जिसे मध्यस्थता के जरिये सुलझाने की कोशिश की जा रही थी। याचिका में यह भी कहा गया कि जैसे ही हेमंग को गिरफ्तार किया गया, उनके भाई की पत्नी ने हेमंग की पत्नी से संपर्क किया और चेकबुक लेकर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के दफ्तर आने का दबाव बनाया। याचिका के साथ इससे जुड़े कुछ चैट्स भी अदालत के सामने पेश किए गए।
24 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखा गया
कोर्ट ने इन चैट्स का अवलोकन करने के बाद कहा कि इस बात की पुष्टि होती है कि ‘याचिकाकर्ता को हिरासत में लेने का उद्देश्य मध्यस्थता के जरिये तय की जा रही रकम की वसूली था.’ हेमंग ने यह भी दावा किया कि उन्हें 17 मई को शाम 5:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया और 18 मई को रात 10:45 बजे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया- यानी 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया, जो कानूनन गलत है.
रिश्तेदार या मित्र को नहीं दी गई गिरफ्तारी की सूचना
इसके अलावा, उन्हें गिरफ्तारी की वजह तो बताई गई, लेकिन किसी रिश्तेदार या मित्र को इस बारे में सूचित नहीं किया गया. उनकी कानूनी टीम का कहना है कि यह एक रणनीतिक दबाव की कोशिश थी. अभियोजन पक्ष ने कहा कि ईओडब्ल्यू के अधिकारी और हेमंग शाह 18 मई को सुबह 10:30 बजे मुंबई पहुंचे थे, और प्रारंभिक पूछताछ के बाद शाम 7:30 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा रात 10:45 बजे कोर्ट में पेश किया गया.
उन्होंने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी की सूचना हेमंग के पिता को दी गई थी. हालांकि, अदालत ने अभियोजन पक्ष की इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि यह ‘आश्चर्यजनक और चौंकाने वाला’ है, क्योंकि हेमंग के पिता स्वयं इस मामले में शिकायतकर्ता हैं. अदालत के इस फैसले ने आर्थिक मामलों में मुंबई पुलिस की भूमिका पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Bombay high court anchor group director hemang shah arrest illegal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM












