-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bmc Issued Guidelines On Rising Heat
बढ़ती गर्मी पर BMC ने जारी किया दिशा-निर्देश
- Written By: प्रभाकर दुबे

Photo : Social Media
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (BMC) के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने बढ़ती गर्मी को लेकर दिशा-निर्देश (Guidelines) जारी किए हैं। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में बीएमसी स्वास्थ्य विभाग ने मुंबई में बढ़ते तापमान (Rising Temperature) को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को अलर्ट (Alert) पर रखने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि लोगों को बीएमसी की तरफ से दिए गए टिप्स को फॉलो कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, मुंबई के कोलाबा में कल अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और सांताक्रुज में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल मुंबई तापमान बहुत अधिक नहीं है, लेकिन उत्तर भारत से चलने वाली हवाओं के कारण मुंबई में तापमान बढ़ सकता है। इसलिए आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले की सख्ती से आम जनता बेहाल: विदेश जाने वाले छात्र परेशान, BMC में हंगामा
BLO ड्यूटी से परेशान शिक्षक हाईकोर्ट जाएंगे, बढ़ते कार्यभार के खिलाफ रिट याचिका की तैयारी
मुंबई में ऑनलाइन ठगी का बड़ा कहर: भोईवाड़ा थाने में 24 घंटे में दर्ज हुए 24 मामले; डॉक्टर व कर्मचारी बने शिकार
कोंकण में महायुति में वर्चस्व की जंग: तटकरे और रामदास कदम की भिड़ंत में कूदे योगेश, दी पोल खोलने की चेतावनी
अधिक कर्मी में क्या करें
- प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं।
- हल्के, ढीले और सूती के कपड़े पहनें।
- धूप में निकलते समय सुरक्षात्मक चश्में, छाता या टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।
- यात्रा के दौरान अपने साथ पानी और प्याज रखें।
- शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय (ठंडे पेय) से बचें क्योंकि ये शरीर को निर्जलित करते हैं।
- अधिक प्रोटीन वाले भोजन से परहेज करें और बासी भोजन न करें।
- यदि आप बाहर काम कर रहे हैं, तो टोपी या छाते का उपयोग करें। हो सके तो सिर और चेहरे को किसी बड़े सूती कपड़े से ढक लें।
- अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर भी एक नम कपड़े का प्रयोग करें।
- बच्चों या पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़ें।
- यदि आप कमजोर या बीमार महसूस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
- नियमित रूप से घर का बना पेय जैसे ओआरएस, लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि पिएं। यह शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- पशुओं को छाया में रखें और उन्हें भरपूर पानी दें।
- अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर या सनशेड का प्रयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
- पंखे, गीले कपड़े और बार-बार ठंडे पानी से नहाने का प्रयोग करें।
हीटस्ट्रोक से प्रभावित व्यक्ति के इलाज के लिए टिप्स
- व्यक्ति को ठंडे स्थान पर या छाया में रखें। उसे गीले कपड़े से पोछें और शरीर को बार-बार धोएं। सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालें। मुख्य बात उसके शरीर के तापमान को कम करना है।
- व्यक्ति को ‘ओआरएस’ पीने को दें या नींबू का शरबत/तोरानी या जो भी शरीर को ‘रिहाइड्रेट’ करने के लिए उपयोगी हो उसे पिलाएं।
- व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। हमेशा ध्यान रखें कि हीटस्ट्रोक जानलेवा हो सकता है और इसके लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है।
Bmc issued guidelines on rising heat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले की सख्ती से आम जनता बेहाल: विदेश जाने वाले छात्र परेशान, BMC में हंगामा
Jul 21, 2026 | 11:34 AM23 दिनों से अनशन पर Sonam Wangchuk, कैसी है अब उनकी सेहत? अस्पताल ने जारी किया मेडिकल अपडेट
Jul 21, 2026 | 11:29 AM‘काम चल रहा है…’ अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Jul 21, 2026 | 11:28 AMबंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, शीशे पर दागी गोली, बोरी में भरकर ले गए गहने, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:20 AMमुंबई में प्रतिबंधात्मक आदेश उल्लंघन पर पुलिस सख्त: आजाद मैदान से दादर तक 5 FIR, चैत्यभूमि केस की जांच शुरू
Jul 21, 2026 | 11:17 AMभ्रष्ट मंत्रियों का समर्थन करके मोदी कर रहे हैं देशद्रोह! ‘सामना’ के संपादकीय में केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Jul 21, 2026 | 11:15 AMयवतमाल में फूटा जनाक्रोश: वांगचुक के समर्थन व जंतर-मंतर आंदोलन के पक्ष में संविधान चौक पर रास्ता रोको आंदोलन
Jul 21, 2026 | 11:15 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM













