-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Election Priyanka Chaturvedi Voting Issue Booth Change Mumbai
‘मेरा नाम बूथ पर नहीं मिला!’ मुंबई में वोट डालने पहुंचीं प्रियंका चतुर्वेदी ने उजागर की बड़ी सच्चाई
- Written By: आकाश मसने
Priyanka Chaturvedi: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मतदान के दौरान आई तकनीकी दिक्कतों को साझा किया और मुंबई के भविष्य को लेकर मतदाताओं से एक भावुक अपील की है। पूरी खबर पढ़ें।

शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Priyanka Chaturvedi Statement : करीब 8 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुंबई की ‘लाइफलाइन’ कही जाने वाली बीएमसी के लिए मतदान जारी है। इस बीच गोरेगांव स्थित शहीद स्मृति ग्राउंड में वोट डालने पहुंचीं शिवसेना (UBT) की फायरब्रांड सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ऐसी सच्चाई उजागर की है, जो हर वोटर के लिए सबक है।
“मेरा नाम पुराने बूथ पर नहीं मिला…”
मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि जब वे अपने पुराने और नियमित मतदान केंद्र पर पहुंचीं, तो मतदाता सूची में उनका नाम वहां मौजूद नहीं था। काफी मशक्कत के बाद उन्हें पता चला कि उनका केंद्र बदल दिया गया है और उन्हें दूसरे बूथ पर भेजा गया।
VIDEO | Mumbai: Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi on BMC elections, says, “Under BJP, Mumbai has been reduced to just a real-estate hub, a place where the public is ignored. We have always focused on public open spaces, parks, public hospitals, education, public transport,… pic.twitter.com/Zg7rQeBh7M — Press Trust of India (@PTI_News) January 15, 2026
प्रियंका चतुर्वेदी ने मतदाताओं को सलाह देते हुए कहा, “घर से निकलने से पहले अपना बूथ नंबर और मतदाता सूची में नाम ऑनलाइन जरूर चेक कर लें। अगर मुझे समय पर मदद न मिलती, तो शायद मैं आज वोट नहीं डाल पाती। यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आपका नाम सही सूची में है।”
8 साल का सूखा और मुंबई की ‘दिशा-दशा’
सांसद चतुर्वेदी ने जोर देकर कहा कि यह चुनाव सामान्य नहीं है। 8 साल बाद हो रहे इन चुनावों पर पूरे देश की नजर है। प्रियंका के मुताबिक, “ये चुनाव तय करेंगे कि आने वाले सालों में मुंबई की दिशा और दशा क्या होगी। यह शहर केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की उम्मीदों का घर है।”
सम्बंधित ख़बरें
मिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
3 साल में 1.21 लाख MSME बंद, लाखों नौकरियां खत्म; सामना में शिवसेना UBT का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
जनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
यह भी पढ़ें:- ‘सैनिटाइजर से मिट रही चुनावी स्याही’, परिवार संग वोट डालने के बाद राज ठाकरे ने चुनाव आयोग को घेरा
मुंबई को ‘व्यापार की वस्तु’ बनाने पर हमला
प्रियंका चतुर्वेदी ने शहर के विकास मॉडल पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आगाह किया कि मुंबई को केवल एक ‘रियल एस्टेट कमोडिटी’ (व्यापार की वस्तु) के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबईकरों को ऐसे प्रशासन की जरूरत है जो उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सांस लेने के लिए साफ हवा, खुले मैदान और मध्यम वर्ग के लिए किफायती घर दे सके।
सोशल मीडिया पर ‘हिंदू मराठी’ मेयर की चर्चाओं के बीच, प्रियंका ने साफ किया कि नागरिकों को अपने शहर के प्रति प्रेम दिखाना होगा और इसे बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदारी से मतदान करना होगा।
Bmc election priyanka chaturvedi voting issue booth change mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














