- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bishnoi Gang Had Sent A Threat Letter To Salman Khan Was A Conspiracy To Extort Money Police
बिश्नोई गिरोह ने सलमान खान को भेजी थी धमकी भरी चिट्ठी, धन उगाही की थी साजिश: पुलिस
- Written By: शुभम सोनडवले

मुंबई/पुणे. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था तथा यह गैंगस्टर विक्रम बराड़ की साजिश का हिस्सा था, जिसका मकसद पिता-पुत्र को भयभीत कर धन उगाही करना था। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया। उन्होंने बताया कि गिरोह के एक कथित सदस्य महाकाल उर्फ सिद्धेश काम्बले (20) को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसी ने पूछताछ में उक्त जानकारी दी। काम्बले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी संदिग्ध है।
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने काम्बले से बृहस्पतिवार को पुणे में पूछताछ की। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में उससे पूछताछ की। इसी मामले में पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की टीम भी पुणे पहुंच चुकी है। महाकाल को पुणे पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया था।
महाकाल ने कथित रूप से जांचकर्ताओं को बताया कि राजस्थान के जालौर जिले से आए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों में से एक ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर सुबह की सैर के बाद बेंच पर बैठे सलीम खान को धमकी भरा पत्र दिया था। पत्र में सलीम और सलमान खान को धमकी दी गई थी कि उनका अंजाम भी मूसेवाला जैसा होगा। पुलिस के मुताबिक, विक्रम बराड़ ने मूसेवाला हत्याकांड के बाद सलमान खान को भयभीत कर धन उगाही करने की साजिश रची थी, जिसके बाद धमकी भरा पत्र रखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: अपनी लिमिट लांघते पैपराजी, सलमान की सही है नाराजगी
Salman Khan ने फिर जीता फैंस का दिल…पैपराजी की माफी पर बोले-‘नो प्रॉब्लम’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पैपराजी की हरकत पर भड़के Salman Khan, सोशल मीडिया पर दी सख्त चेतावनी, फैंस ने किया सपोर्ट
Salman Khan Post: अकेलेपन की खबरों पर सलमान खान का रिएक्शन, बोले- मेरे पास परिवार और दोस्तों का साथ है
Accused Saurabh Mahakal revealed that Bishnoi's aide Vikram Barad had taken the letter to Salim Khan: Mumbai Police — ANI (@ANI) June 9, 2022
विक्रम बराड़ कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का भाई है। गोल्डी बराड़ बिश्नोई गिरोह का हिस्सा है और उसने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि खान को दिए गए धमकी भरे पत्र में आखिरी में ‘जी.बी.’ और ‘एल.बी.’ लिखा गया था, जिसका मतलब गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई से है।
पुलिस उपायुक्त संग्रामसिंह निशानदार के नेतृत्व में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने इस सिलसिले में आज पुणे में महाकाल से पूछताछ की। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ही पंजाबी गायक व कांग्रेस नेता मूसेवाला की हत्या का मुख्य षडयंत्रकर्ता है। लॉरेंस बिश्नोई इस समय दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) कुलवंत कुमार सारंगल ने बुधवार को कहा था कि काम्बले, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हिस्सा है।
पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य संदिग्ध और काम्बले का करीबी सहयोगी पुणे निवासी संतोष जाधव की पहचान मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर के रूप में हुई है। जाधव फिलहाल फरार है। काम्बले के खिलाफ मकोका लगाया गया है और वह संतोष जाधव को पनाह देने के आरोप में पुणे में वांछित है। (एजेंसी)
Bishnoi gang had sent a threat letter to salman khan was a conspiracy to extort money police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
May 23, 2026 | 12:13 PMKEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
May 23, 2026 | 12:12 PMHarit Maharashtra Campaign: गोंदिया में 17 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, पर्यटन और हरित विकास पर जोर
May 23, 2026 | 12:08 PMअनन्या पांडे और लक्ष्य की Chand Mera Dil की धीमी शुरुआत, पहले दिन 2.90 करोड़ की हुई कमाई
May 23, 2026 | 11:58 AMChina Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
May 23, 2026 | 11:55 AMThane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
May 23, 2026 | 11:52 AMतमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
May 23, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














