आंधी-तूफान का अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में 10 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Thunderstorm Rain Warning Vidarbha: भंडारा जिले सहित पूर्व विदर्भ में 6 से 10 जून के बीच तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

केतकी मोडक

Bhandara Vidarbha Weather Alert: पूर्व विदर्भ सहित भंडारा जिले में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 6 से 10 जून के बीच जिले में तेज आंधी-तूफान, बिजली की कड़कड़ाहट और हल्के से मध्यम स्वरूप की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत के ऊपर बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्व विदर्भ के कई जिलों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। ऐसे में किसानों, यात्रियों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दोपहर में छाये रहे बादल

शनिवार को भंडारा जिले में दोपहर के समय आसमान में बादलों की आवाजाही दिखाई दी। हालांकि कई स्थानों पर बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम में नमी और तापमान में बदलाव स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में बादलों की सक्रियता और बढ़ सकती है, जिससे कुछ क्षेत्रों में अचानक बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • प्रभावित क्षेत्र - भंडारा सहित पूर्व विदर्भ
  • बारिश का अनुमान हल्की से मध्यम
  • खतरा - बिजली गिरने की आशंका
  • प्रभावित वर्ग किसान, यात्री व आम नागरिक
  • सलाह - खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहे
  • संभावित नुकसान पेड़, टीन शेड व होर्डिंग्स प्रभावित

खराब मौसम में घरों से न निकलें नामदास

भंडारा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने बताया कि मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के आधार पर संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। आंधी और बिजली कड़कने के समय पेड़ों, बिजली के खंभों तथा खुले मैदानों से दूर रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में कार्य कर रहे किसानों को भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है।

अफवाहों पर ध्यान न दें

  • प्रशासन ने कहा है कि तेज हवाओं के कारण कमजोर संरचनाओं, टीन शेड, होर्डिंग्स और पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
  • इसलिए नागरिक किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करें।
  • अधिकारियों ने लोगों से मौसम संबंधी अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने का आग्रह किया है।
  • मौसम विभाग के इस अलर्ट को देखते हुए अगले पांच दिनों तक भंडारा जिले में सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव माना जा रहा है।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल