Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज आंधी-तूफान से पिपरी और चिचोली में तबाही, 60 घर क्षतिग्रस्त, पेड़ व बिजली पोल गिरे

Bhandara Storm News: भंडारा जिले के पिपरी और चिचोली क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचाई। करीब 60 घर क्षतिग्रस्त हुए, कई पेड़ और बिजली पोल गिर गए।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 28, 2026 | 08:48 PM

Bhandara Storm ( सोर्सः AI -सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pipri Chicholi Rain Damage: जवाहरनगर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित पुरानी पिपरी और चिचोली क्षेत्र में आए तेज आंधीतूफान और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचा दी। दोपहर करीब 130 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। तेज तूफान के कारण ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा।मकानों की टीन और छप्पर उड़े प्राथमिक जानकारी के अनुसार आंधीतूफान की चपेट में आने से करीब 60 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कई मकानों की टीन और छप्पर उड़ गए, जबकि कुछ घरों की दीवारों में दरारें आने की भी जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि घरों के बाहर रखे सामान भी दूर तक बिखर गए। हालांकि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दो गायों की मौत होने की पुष्टि आपदा प्रबंधन विभाग ने की है।

तेज तूफान से उड़े घरों के छप्पर

यह घटना पिपरी चिचोली क्षेत्र की बताई जा रही है।तेज हवाओं के कारण गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों और घरों के पास गिर पड़े। इससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर जाने से पूरे इलाके की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को रात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में अंधेरा छा गया और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने की बात सामने आई है।

सम्बंधित ख़बरें

सावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी

सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?

वाढवन पोर्ट मुआवजा: जल्द पैसे दिलाने के नाम पर किसान से 50 लाख की ठगी, 3 पर मामला दर्ज

अमरावती में ऑफिस से 2.44 लाख की चोरी, CCTV तार काटकर फरार हुए चोर

ये भी पढ़े: हिंगोली में एम्बुलेंस को डीजल न मिलने से गर्भस्थ शिशु की मौत, मंत्री अबिटकर ने किया मामले की जांच का वादा

आर्थिक मदद देने की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का प्राथमिक आकलन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल नुकसान के आंकड़े प्रारंभिक हैं और विस्तृत सर्वेक्षण के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा बिजली व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल की जाए, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

Bhandara storm rain damage pipri chicholi houses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 08:01 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Heavy Rains
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.