- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bangladeshi Birth Certificate Scam Somaiya Claims Due To Negligence Of Officials Infiltrators Presented Fake Court Orders
बांग्लादेशी बर्थ सर्टिफिकेट घोटाला: सोमैया का दावा, अधिकारियों की लापरवाही से फर्जी कोर्ट ऑर्डर हुए पेश
Bangladeshi birth certificate scam: सांसद किरीट सोमैया ने दावा है कि अकेले मालेगांव में 1044 घुसपैठियों ने फर्जी कोर्ट ऑर्डर पेश कर मालेगांव नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र हासिल किया है।
- Written By: सोनाली चावरे

बीजेपी नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया
मुंबई: भ्रष्ट अधिकारियों के कारण देश की सुरक्षा में सेंध लगने का खुलासा बीजेपी नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने किया है। सोमैया ने महाराष्ट्र के मालेगांव में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का आरोप लगाया था। उक्त आरोपों की जांच के लिए सरकार ने विशेष पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया है।
दस्तावेजों की जांच करने के दौरान एसआईटी ने पाया कि संबंधित सरकारी अधिकारियों ने काम में लापरवाही / गड़बड़ी की। उन्होंने पर्याप्त गंभीरता दिखाए बिना जन्म प्रमाण पत्र जारी किया। इसलिए राजस्व एवं वन विभाग के संयुक्त सचिव अजीत देशमुख ने तत्कालीन तहसीलदार नितिन कुमार देवरे और वर्तमान नायब तहसीलदार संदीप धरणकर को निलंबित कर दिया है।
घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण में लगातार दूसरे वर्ष भी राज्य में अव्वल; केंद्र के मानकों पर गोंदिया जिला ‘नंबर वन
अकोला क्षेत्र के गांवों में जलसंकट गहराया; 45°C पार गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, विशेष निधि की मांग
अकोला में भीषण गर्मी का तांडव: 46.9°C के साथ रिकॉर्ड टूटा; टंकियों में उबलता पानी, सड़कें सूनी
अस्पताल में अनाथ छात्रा को अकेला छोड़ने का मामला, स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण मुंबई सहित देश के कई हिस्सों की डेमोग्राफी बदलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। यह देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। घुसपैठिए के जन्म प्रमाण पत्र घोटाले को किरीट सोमैया लगातार उठा रहे हैं। सोमैया पिछले कुछ महीनों में चार बार मालेगांव जा चुके हैं। वहां उन्होंने नगर निगम और तहसील कार्यालयों में अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें घुसपैठियों की जानकारी दी। उनके प्रयासों की वजह से बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से पूरे राज्य में घुसपैठियों में हड़कंप मच गया है।
ये है सोमैया का दावा
सोमैया का दावा है कि अकेले मालेगांव में 1044 घुसपैठियों ने फर्जी कोर्ट ऑर्डर पेश करके मालेगांव नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र हासिल किया है। इनमें 90 वर्षीय सैयद मासूम रसूल भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ 10 जून 2025 को एफआईआर क्रमांक 103 दर्ज की गई है। मजेदार यह है कि कोर्ट का फर्जी आदेश पेश करनेवाले घुसपैठियों में से 123 लोगों की जन्म तिथि 01/01 यानी 1 जनवरी है। गौरतलब हो कि सौमैया ने इससे पहले 17 जनवरी 2025 को छावनी थाने में 110 नागरिकों की सूची देते हुए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के दौरान दायरा बढ़कर 1044 तक पहुंच गया है। बतौर सोमैया सभी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Bangladeshi birth certificate scam somaiya claims due to negligence of officials infiltrators presented fake court orders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
माली में काटी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत से मचा हड़कंप! देश भर में हाई अलर्ट
Apr 26, 2026 | 08:01 PMFrench Open 2026: कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन से हुए बाहर, इस कारण लिया बड़ा फैसला
Apr 26, 2026 | 07:56 PMपचपदरा रिफाइनरी में आग का ‘खतरनाक’ सच आया सामने! HPCL के खुलासे ने सबको चौंकाया
Apr 26, 2026 | 07:47 PMकिराना दूकान और घर पर पत्थरबाजी, रिपोर्ट वापस लेने की धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Apr 26, 2026 | 07:42 PMराष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण में लगातार दूसरे वर्ष भी राज्य में अव्वल; केंद्र के मानकों पर गोंदिया जिला ‘नंबर वन
Apr 26, 2026 | 07:42 PMअकोला शहर में पीएम आवास योजना का कार्य धीमा, 50 हजार लाभार्थियों के आवेदन खा रहे धूल
Apr 26, 2026 | 07:41 PMछेड़छाड़ करने वाले युवक को मनचले युवक को लड़कियों ने सड़क पर सिखाया सबक, जवाहर नगर में हुई घटना
Apr 26, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM













