-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- The Development Of The City Is Dependent On Connectivity Dr Bhagwat Karad
कनेक्टिविटी पर निर्भर है शहर का विकास : डॉ. भागवत कराड
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : जिस शहर में अन्य शहरों से जोड़ने वाली हवाई कनेक्टिविटी (Air Connectivity) उपलब्ध है, उस शहर का विकास (Development) तेजी से होता है। इस से यह साफ है, कि कनेक्टिविटी पर ही शहर का विकास निर्भर है। औरंगाबाद से देश के प्रमुख शहरों को हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध हुई तो इस ऐतिहासिक शहर का विकास तेजी से होगा। यह विश्वास देश के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड (Minister of State Dr. Bhagwat Karad) ने यहां जतायां।
फ्लायबिग एयरलाइंस (Flybig Airlines) द्वारा औरंगाबाद (Aurangabad) से हैदराबाद (Hyderabad) के लिए हवाई सेवा 1 जून से आरंभ की जा रही है। फ्लायबिग एयरलाइंस द्वारा औरंगाबाद हवाई अड्डे पर शुरु किए गए। कार्यालय का उदघाटन डॉ. कराड के हाथों किया गया। उसके बाद अपने विचार में उन्होंने यह बात कहीं। बता दे, कि इस कार्यक्रम का आयोजन औरंगाबाद फर्स्ट संगठन द्वारा आयोजित किया गया था। मंच पर विधायक अतुल सावे, अतिरिक्त जिला अधिकारी गव्हाणे, उद्योजक ऋषि बागला, उद्योजक मानसिंह पवार, फ्लायबिग एयरलाइंस के सीईओ संजय मांडविया, सौरभ बोरा, सिवील एयरलाइंस के सचिव मृत्युंजय शर्मा,औरंगाबाद एयरपोर्ट के संचालक डीजी सालवे उपस्थित थे। अपने विचार में डॉ. कराड ने फ्लायबिग द्वारा कम समय में औरंगाबाद में एयरसेवा आरंभ करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हाल ही में मैंने नागरी उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुंबई में बैठक की थी। तब मैंने औरंगाबाद की महत्ता को गिनाकर उन्हें यहां से 20 शहर जिसमें प्रमुख रुप से मुंबई, पुणे, हैदराबाद, तिरुपति, बैंगलोर, इंदौर, उदयपुर, जयपुर, दिल्ली के लिए तत्काल हवाई सेवा शुरु करने पर बल दिया था। उस बैैठक के बाद ही फ्लायबिग एयरलाइंस कंपनी ने 1 जून से औरंगाबाद से हैदराबाद हवाई सेवा शुरु करने का निर्णय लिया है।
दिन भर जारी रहेंगी हवाई सेवाएं
डॉ. कराड ने कहा कि औरंगाबाद एयरपोर्ट काफी पुराना और विस्तारित है। परंतु, यहां दिन भर में 2 से 4 हवाई जहाज आते-जाते है। परंतु, वर्तमान में उनके द्वारा उद्यमियों के मार्गदर्शन में किए जा रहे प्रयासों से दिन भर में 20 बार हवाई जहाज आने और जाने की सेवा जारी रहेंगी। यह विश्वास केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने जताया। ऐसे में औरंगाबाद का औद्योगिक, टूरिज्म, व्यापार क्षेत्र का विकास होकर यहां से बड़े पैमाने पर माल निर्यात करने यह एक महत्वपूर्ण कदम है। औरंगाबाद और आस पास के क्षेत्र के किसानों द्वारा उत्पादित माल बाहर भेजने का प्रयास जारी है। शहर में 50 फार्मासिस्ट कंपनियां हैं। उन्हें यहां से दवाईयां निर्यात करने के लिए ड्रग इन्सपेक्टर जरुरत थी। डेढ़ महीने पूर्व ही यहां ड्रग्ज इन्सपेक्टर की नियुक्ति की गई है। जिससे यहां की फार्मासिस्ट कंपनियां अपना माल बड़ी आसानी से अन्य शहरों वे देशों में निर्यात कर पाएंगे। एयरपोर्ट पर हवाई सेवा में वृध्दि करने के लिए रनवे का विस्तार करने की जरुरत है. उसके लिए आस-पास के किसान जमीन देने के लिए तैयार है. इस पर भी जल्द निर्णय लेकर औरंगाबाद एयरपोर्ट का विस्तार कर रनवे का विस्तार किया जाएगा। उसके लिए 450 करोड़ खर्च होने की अपेक्षा है। डॉ. कराड ने शहर के 20 अलग-अलग संगठनाओं ने एक मंच पर आकर शहर के विकास के लिए जो प्रयास शुरु किए है, उसको लेकर उन्होंने सभी संगठनाओं का आभार माना।
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद में बनी ‘Donald Trump Avenue’: अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार, कहा- यह बहुत बड़ा सम्मान
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
Microsoft का भारत में सबसे बड़ा AI दांव, 2026 तक खुलेगा विशाल डेटा सेंटर, AI मार्केट में बढ़ेगी टक्कर
औरंगाबाद-पुणे और मुंबई के लिए जल्द हो हवाई सेवा
विधायक अतुल सावे ने औरंगाबाद से पुणे और मुंबई के लिए सुबह के समय हवाई सेवा आरंभ करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि यहां के उद्योजकों के कई यूनिट पुणे में है। आज पुणे बाय रोड़ पहुंचने के लिए 5 घंटे का समय बरबाद होता है। इसलिए औरंगाबाद से पुणे हवाई सेवा जल्द आरंभ होना चाहिए। उसी तरह औरंगाबाद से मुंबई के लिए भी सुबह के समय हवाई सेवा आरंभ करने की विनंती विधायक सावे ने फ्लायबिग कंपनी के सीईओ से की। उन्होंने उद्योजकों को औरंगाबाद हवाई अड्डे पर कम समय में पहुंचने के लिए वालूज से शेन्द्रा तक एक उड़ान पुल बनाने पर जोर दिया।
औरंगाबाद आनेवाला हर व्यक्ति सुकून पाता है
इस अवसर पर अपने विचार में महाराष्ट्र के मशहुर उद्योजक ऋषि बागला ने औरंगाबाद शहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाहर का कोई भी व्यक्ति यहां पहुंचने पर सुकून पाता है। यहीं कारण है, कि जिस उद्योजक ने कुछ वर्षों पूर्व 1 से 2 प्लांट शुरु किए थे। आज उनके 6 से 8 प्लांट यहां है। उसका मुख्य कारण औरंगाबाद में उन्हें काफी सुकून मिलना है। बागला ने दावा किया कि आए दिन औरंगाबाद में इंडस्ट्री ग्रोथ कर रही है। यहां हर साल 25 हजार करोड़ रुपए का माल विदेशों में निर्यात होता है। विश्व में जितनी गाडियां बनती है, उन वाहनों का एक पार्ट तो भी औरंगाबाद से निर्यात होता है। यह हमारे के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि औरंगाबाद देश का अगला महानगर बनेगा।
सभी ने की डॉ. कराड के प्रयासों की प्रशंसा
गत वर्ष सांसद से केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड द्वारा औरंगाबाद के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासोंं की शहर के उद्यमियों ने उनकी भूरी प्रशंसा की। उद्योजक ऋषि बागला, मानसिंह पवार, मुकुंद कुलकर्णी ने अपने विचार में डॉ. कराड के प्रयासों से ही शहर में गत एक साल में कई विकास कार्य शुरु होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से औरंगाबाद शहर कम समय में हर क्षेत्र में विकास करेंगा।
The development of the city is dependent on connectivity dr bhagwat karad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














