छत्रपति संभाजीनगर में सनसनी, सिगरेट विवाद ने लिया खूनी मोड़, हिरासत में नाबालिग; व्यक्ति की मौत

Cigarette Dispute Murder: संभाजीनगर के मुकुंदवाड़ी क्षेत्र में सिगरेट को लेकर हुए विवाद के बाद 15 वर्षीय किशोर पर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Sensation in Chhatrapati Sambhajinagar: Cigarette dispute turns deadly; minor detained, man dies.
मुकुंदवाड़ी, हत्या, सिगरेट विवाद,(फोटो: नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

sambhajinagar Teen Kills Man Over Cigarette Dispute Murder: छत्रपति संभाजीनगर सिगरेट को लेकर हुए मामूली विवाद ने बुधवार रात खौफनाक रूप ले लिया। मुकुंदवाड़ी थाना क्षेत्र के राजनगर में 15 वर्षीय किशोर ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति के घर में घुसकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

दरवाजा खुलते ही किया हमला

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रोहितदास दत्तू खकाल निवासी राजनगर, मुकुंदवाड़ी के रूप में हुई है। इस मामले में उनकी पत्नी रानी रोहितदास खबकल की शिकायत पर मुकुंदवाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही मुकुंदवाड़ी थाने के पुलिस निरीक्षक विवेक सोनवणे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया, उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक गांगुर्डे कर रहे हैं।

पेट और पीठ पर किए कई वार करने से हुआ लहूलुहान

शिकायत के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे 15 वर्ष 3 माह का किशोर उनके घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही वह अंदर घुस गया। पुराने विवाद और सिगरेट को लेकर हुए झगड़े के कारण उसने अचानक रोहितदास पर चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी किशोर ने अत्यंत क्रूरता से पहले रोहितदास के पेट पर तीन से चार वार किए, उन्होंने बचने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनकी पीठ पर भी तीन से चार वार कर दिए। लगातार चाकू लगने से रोहितदास खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com