-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Target Of Administering Polio To 1 Lakh 98 Thousand 614 Children In Aurangabad Dr Paras Mandlecha
औरंगाबाद में 1 लाख 98 हजार 614 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य : डॉ. पारस मंडलेचा
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

Representative Pic
औरंगाबाद : केंद्र (Central) और राज्य सरकार (State Government) के आदेश पर 27 फरवरी को राष्ट्रीय पल्स पोलिओ प्रतिरक्षण अभियान (National Pulse Polio Immunization Campaign) के तहत पल्स पोलिओ मुहिम (Pulse Polio Campaign) औरंगाबाद (Aurangabad) में चलाई जाएगी। मुहिम के तहत औरंगाबाद के महानगरपालिका क्षेत्र (Municipal Corporation Area) में 0 से 5 साल के 1 लाख 98 हजार 614 बच्चों को पोलिओं की खुराक देेने का उध्दिष्ट रखा गया है। इसके लिए शहर में 661 पल्स पोलिओ बुथ कार्यरत रहेंगे। यह जानकारी महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Chief Medical Officer) डॉ. पारस मंडलेचा (Dr. Paras Mandlecha) और अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि औरंगाबाद शहर में 1999 से एक भी पोलिओ का मरीज नहीं मिला है। भारत देश पोलिओ से पूरी तरह से मुक्त होने के बावजूद यह बीमारी पूरे विश्व से खत्म नहीं हुई है। पोलिओं के मरीज कुछ देशों में मिलने के चलते अपने देश में इसके विषाणु फैलकर पोलिओं मरीज ना मिले, इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर पल्स पोलिओ प्रतिरक्षण मुहिम 27 फरवरी को चलाई जा रही है। 27 फरवरी की सुबह 8 से शाम 5 बजे तक शून्य से 5 साल के निचे के सभी बालकों को पोलिओ खुराक पिलाई जाएगी। मुहिम को सफल बनाने के लिए महानगरपालिका ने 45 चिकित्सा अधिकारी, 1950 कर्मचारी, 130 पर्यवेक्षक, 38 नियंत्रण अधिकारी और 9 नियंत्रण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर
पुराने नक्शे रद्द, छत्रपति संभाजीनगर में 1 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत; महापालिका ने तेज की तैयारियां
कचरा संकलन रिक्शा से मुहिम की जारी है जनजागृति
डॉ. पारस मंडलेचा ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलिओ मुहिम के अंतर्गत घनचकरा विभाग महानगरपालिका के कचरा संकलन रिक्शा पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से शहर के हर कार्यक्षेत्र में मुहिम की जनजागृति की जारी है। साथ ही वार्ड क्र. 1 से 9 के अंतर्गत आनेवाले सभी स्वास्थ्य केन्द्र/अस्पताल के कार्यक्षेत्र में पोस्टर्स, बैनर्स, होर्डिग्ज आदि द्वारा पल्स पोलिओ मुहिम का प्रचार और प्रसार किया जा रहा है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बसस्थानक, हवाई अड्डा पर 24 घंटे पल्स पोलिओ टीकाकरण मुहिम की अलाउन्स मेंट करने को लेकर पत्र व्यवहार किया गया है। डॉ. पारस मंडलेचा ने बताया कि जो बच्चे 27 फरवरी को पोलिओ डोज से वंचित रहेंगे, उन्हें आगामी 5 दिन घर-घर जाकर पोलिओ डोज दिए जाएंगे। अंत में उन्होंने बताया कि इस मुहिम में रेलवे स्टेशन, बसस्थानक, हवाई अड्डा, टोल नाके, मॉल्स ऐसे 123 स्थानों पर बालकों को पोलिओ खुराक पिलाने के लिए ट्रांझिट टीम और ईंट भट्टियां, कुंडया बेचने वाले आदि बच्चों के लिए 28 मोबाइल टीम द्वारा पोलिओ खुराक पिलाने की व्यवस्था की गई है।
Target of administering polio to 1 lakh 98 thousand 614 children in aurangabad dr paras mandlecha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














