-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Taking Action Amc Removed Encroachment Near Kamal Talab Stir Among People
AMC ने कार्रवाई करते हुए कमल तालाब के पास से अतिक्रमण हटाया, लोगों में हड़कंप
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : औरंगाबाद महानगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ विभाग की ओर से महानगरपालिका प्रशासक और कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी और जिले के कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय के आदेश पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऐेतिहासिक कमल तालाब के निकट सालों से किया हुआ अतिक्रमण हटाया गया।
शहर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक कमल सरोवर के संबंध में कलेक्टर ने एक कमेटी बनाई है जिसमें महानगरपालिका, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं। उक्त अतिक्रमण हटाने को लेकर पिछले छह महीने से इस क्षेत्र का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहा है। ऐतिहासिक कमल झील से सटे और तालाबों में अतिक्रमण करने वाले कुल नौ अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध आज कार्रवाई की गई। कुछ लोगों ने सरोवर में शीट के शेड बनाकर इस स्थान का आवासीय उपयोग प्रारंभ कर दिया था। यह ऐतिहासिक कमल तालाब विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर है, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने इस स्थान पर अपनी जल निकासी लाइनें और अन्य गंदा पानी हर रोज छोड़कर ऐतिहासिक तालाब का परिसर गंदा कर रहे थे। जिससे कई पक्षी यहां नहीं आ पाए और इस तालाब की सुंदरता में बाधा उत्पन्न हुई। बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसको लेकर परिसर के नागरिकों ने न्यायालय में महाराष्ट्र राज्य प्रदूषण मंडल के खिलाफ याचिका दायर की थी।
सम्बंधित ख़बरें
PMRDA का ‘दिखावा’ बेनकाब! होर्डिंग पर चला बुलडोजर, बगल में खड़ी अवैध इमारतों को मिला अभयदान? कार्रवाई पर सवाल
NMC Elections: 3,044 केंद्रों के लिए ‘कलर कोडेड’ ईवीएम मशीन तैयार, मनपा प्रशासन ने कसी कमर
Nagpur News: पेंच के प्रस्तावित 7 परियोजनाओं में तेजी लाए, पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिए निर्देश
Nagpur News: मनपा की झोली में 400 ‘इलेक्ट्रिक बसे, परिवहन विभाग को बजट में मिला 597.32 करोड़ रुपये का प्रावधान
हानगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी करते हुए 9 अतिक्रमण हटाए
इसको लेकर प्रदूषण मंडल ने अपना अभिप्राय पेश कर जल्द अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था। उसके बाद भूमापन कार्यालय की ओर से जमीन की गिनती कर अतिक्रमण धारकों से जमीन के दस्तावेज मांगे गए। उनके पास किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं थे। जिसके चलते महानगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी करते हुए 9 अतिक्रमण हटाए। यह कार्रवाई महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी, कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय के आदेश पर महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग प्रमुख रविन्द्र निकम अपर तहसीलदार विजय चव्हाण के मार्गदर्शन में पदनिर्देशित अधिकारी वसंत भोये, इमारत निरीक्षक सैयद जमशीद, रवीन्द्र देसाई, सहायक आयुक्त और वार्ड अधिकारी संजय सुरडकर, पीआई फहिम हाशमी, बेगमपुरा पुलिस स्टेशन के पीआई प्रशांत पोतदार ने पूरी की।
Taking action amc removed encroachment near kamal talab stir among people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














