सिल्लोड़ में 155 जोड़ों का सामूहिक विवाह: 26 साल से जारी पहल बनी मिसाल, फिजूलखर्ची पर रोक का संदेश

Sillod Mass Wedding: सिल्लोड़ में 155 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न। 26 वर्षों से जारी पहल ने फिजूल खर्च रोकने और शिक्षा व सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया।
Mass Marriage of 155 Couples in Sillod: A 26-Year-Old Initiative Sets a Precedent, Conveying a Message Against Extravagance
सिल्लोड़ सामूहिक विवाह,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sillod Muslim Community Marriage: सिल्लोड़ आदर्श एजुकेशन सोसायटी और विधायक अब्दुल सत्तार मित्र मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई को शहर में मुस्लिम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान अतिथियों की मौजूदगी में 155 जोड़ों के विवाह की रस्म पूरी की गई।

अक्कलकुवा स्थित जामिया इस्लामिया इशातुल उलूम के मौलाना हुजेफा ने कहा कि विधायक अब्दुल सत्तार की पहल पर गत 26 वर्षों से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है और मुस्लिम समाज में इसने एक मिसाल कायम की है।

इज्तेमाई शादियां का मतलब है फिजूल खर्चों पर रोक लगाना, जीवन में शिक्षा व संस्कृति का ज्यादा महत्व है। मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहते हुए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में पहल करें।

फिजूल खर्च से मिल रही राहत

विधायक अ. सतार ने कहा कि विवाह पर गैरजरूरी खर्च से समाज के दुल्हा-दुल्हन के अभिभावक कर्ज के बोझ के नीचे दब रहे है। भागदौड़ भरे जीवन में इससे काने के लिए सामूहिक विवाह समारोह आज के समय की जरूरत है। मुस्लिम समाज को चाहिए कि दिखावे से बचते हुए सामूहिक विवाह समारोहो पर सादगी से निकाह करवाने में जोर दें।

555 का करवाएंगे निकाह

विधायक अ. सतार ने कहा कि समारोह में शामिल होने बाले नए जोड़ों को उपयोगी सामान के साथ-साथ आने वाले अतिथियों के लिए भोजन का भी किया जाता है, पहले भी हजारों मुस्लिम युवाओं ने समारोह में विवाह रचाकर पैसे बचकर उसका विनियोग जीवन में किया है।

ऐलान किया कि अगले वर्ष 555 जोड़ों का निकाह करवाया आदर्श एजुकेशन सोसायटी के व नगराध्यक्ष अब्दुल समीर व सचिव अब्दुल समीर ने सामूहिक विवाह समारोह में सहयोग करने वाले सभी समाज के सदस्यई, पदाधिकारियों, स्वससेवक अतिथियों नए जोड़ों के रिश्तेदारों, सीधे और आत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाली मौलाना मोहम्मद नसीम जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष अर्जुन पाटील गाढ़े, शिवसेना तहसील अध्यक्ष केशवराव तायडे, उपनगराध्यक्ष द्वित सपकाल, रामदास कलोदकर आदि मौजूद थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com