औरंगाबाद में कल से खुलेगा सिध्दार्थ उद्यान और प्राणी संग्रहालय, कोरोना टीके के दोनों डोज लिए नागरिकों को ही मिलेगा प्रवेश : उपायुक्त सौरभ जोशी

SIDDHARTH GARDEN
Published on: 
Updated on: 

औरंगाबाद. पिछले वर्ष मार्च माह से पूरे देश में कोरोना महामारी के पांव पसारने के बाद मराठवाड़ा (Marathwada) के एक मात्र सबसे बड़े प्राणी संग्रहालय (Zoological Museum) और सिध्दार्थ उद्यान (Siddharth Udyan) को बंद कर दिया गया था। करीब 20 माह बाद महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने कल 12 नवंबर शुक्रवार से दूबारा सिध्दार्थ उद्यान और  प्राणी संग्रहालय दूबारा शुरु करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी महानगरपालिका उपायुक्त सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार से सिध्दार्थ गार्डन और प्राणी संग्रहालय शुरु करने के लिए गए निर्णय के बाद  कोरोना के दो  टीके लिए नागरिकों को ही उद्यान में प्रवेश दिया जाएगा। सिध्दार्थ गार्डन सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा, जबकि प्राणी संग्रहालय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। विशेषकर, हर नागरिक को मास्क पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा। उपायुक्त जोशी ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों और लड़कों के लिए कोरोना टीका लगाने के प्रमाणपत्र की कोई शर्त नहीं रहेगी। लेकिन, बच्चों के साथ आनेवाले 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के पास दोनों टिके लगाया हुआ प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। तभी उन्हें सिध्दार्थ गार्डन और प्राणी संग्रहालय में प्रवेश दिया जाएगा।

बच्चों के लिए कई आकर्षक वस्तुएं लगायी गई

गौरतलब है, कि महानगरपालिका द्वारा शहर के मुख्य बस स्थानक के निकट भव्य तौर पर सिध्दार्थ उद्यान और प्राणी संग्रहालय का निर्माण किया हुआ है। सिध्दार्थ उद्यान की स्थापना के बाद से पहली बार करीब 20 माह उसे बंद रखा गया। कोरोना महामारी ने पांव पसारने के बाद सिध्दार्थ उद्यान को बंद किया गया था। उस दरमियान स्मार्ट सिटी योजना  के माध्यम से सिध्दार्थ उद्यान को बड़े पैमाने पर विकसित कर वहां नागरिकों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बच्चों के लिए कई आकर्षक वस्तुएं लगायी गई। जिसका लोकार्पण स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या जिले के पालकमंत्री सुभाष देसाई के हाथों किया गया था।

आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया

कोरोना की प्रथम और दूसरी लहर के बाद लंबे समय से तीसरी लहर आने की जताई जा रही आशंका के चलते महानगरपालिका प्रशासन सिध्दार्थ उद्यान और प्राणी संग्रहालय आम जनता के लिए खुले करने को लेकर सक्ते में था। जून माह से कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जतायी जा  रही थी। लेकिन, बीते 5 माह से शहर में आए दिन कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट के बाद और तीसरी लहर आने की आशंका को देश स्तर पर खारिज करने क बाद महानगरपालिका प्रशासन ने शुक्रवार से सिध्दार्थ उद्यान और प्राणी संग्रहालय को आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com