- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Raj Thackeray Had To Give Speech In Aurangabad Expensive Case Registered
राज ठाकरे को औरंगाबाद में भाषण देना पड़ा महंगा, केस दर्ज
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

File Photo
औरंगाबाद : बीते रविवार की शाम मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे (MNS Supremo Raj Thackeray) ने शहर में एक जनसभा (Public Meeting) को संबोधित करते हुए मस्जिदों (Mosques) पर लगे लाउडस्पीकर (Loudspeakers) तीन दिन में हटाने के लिए राज्य सरकार (State Government) को अल्टिमेटम देने के साथ ही दिए गए भड़काऊ भाषण ( Inflammatory Speeches) को लेकर शहर के सिटी चौक थाना में विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने राज ठाकरे के अलावा जनसभा आयोजकों पर भी मामला दर्ज किया है।
इस तरह के मामले पूरे देश में दर्ज़ होते हैं। ऐसे भड़काऊ भाषणों पर इस प्रकार के एक्शन हो जाते हैं। इसमें बड़ी बात क्या है। …. महाराष्ट्र में बाहर से लोगों को यहां लाकर दंगे भड़काने की कोशिश चल रही है: मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर दर्ज़ हुए मामले पर शिवसेना के नेता संजय राऊत, मुंबई pic.twitter.com/0MQnAW7QXR — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2022
शर्तों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
रविवार की देर शाम मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे की शहर के मराठवाडा सांस्कृतिक मंडल पर एक जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा के आयोजन के लिए शहर पुलिस प्रशासन (City Police Administration) द्वारा 16 शर्तें रखी गयी थी। शर्तों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई (Legal Action) करने चेतावनी भी मनसे नेताओं (MNS Leaders) को दी गई थी। उन शर्तो में कई शर्तोे का उल्लघंन राज ठाकरे और जनसभा आयोजकों द्वारा किया गया। राज ठाकरे ने अपने भाषण में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने को लेकर सरकार को चेतावनी देने के साथ ही लाउडस्पीकर न हटाने पर राज्य में कानून व्यवस्था बिगाडऩे की धमकी दी थी। राज ठाकरे के सभा के बाद शहर के सभी आला पुलिस अधिकारी और विविध जांच एजेंसिंया ने उनके भाषण का डेटा जमा किया। उसके बाद पुलिस ने तत्काल जनसभा में पुलिस द्वारा डाली गई किन शर्तों का उल्लघंन किया गया, उसकी एक रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट तत्काल गृह मंत्रालय को भेजी गई। गृह मंत्रालय (Home Ministry) से आदेश मिलते ही शहर पुलिस प्रशासन ने मंगलवार की दोपहर सिटी चौक थाना में राज ठाकरे और जनसभा के आयोजकों पर धारा 116,117,153 भारतीय दंड संहित 1973 सुधारित 31 जुलाई 2017 के तहत मामला दर्ज किया। इसको लेकर सिटी चौक थाने में तैनात पीएसआई गजानन इंगले ने शिकायत दी। इसी शिकायत पर राज ठाकरे और जनसभा के आयोजकों पर मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच सिटी चौक थाना के पीआई अशोक गिरी कर रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
केंद्रीय विद्यालयों में मराठी पढ़ाने को लेकर मनसे आक्रामक, कोलशेत के सैनिक स्कूल को शिक्षणाधिकारी का निर्देश
2027 तक TET पास नहीं किया तो सोलापुर के हजारों शिक्षकों पर कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Japanese Girl Video: जापानी लड़की की मराठी सुनकर उत्साहित हुए राज ठाकरे, मोहन भागवत को लिया आड़े हाथ
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
Raj thackeray had to give speech in aurangabad expensive case registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














