10 सितंबर को जालना बंद का आयोजन, रेल रूट निर्माण की रफ्तार बढ़ाने की डिमांड

जालना-खामगांव रेलवे रूट के कंस्ट्रक्शन को रफ्तार देने के लिए रेलवे संघर्ष समिति ने 10 सितंबर को जालना बंद का ऐलान किया है। इस आंदोलन के माध्यम समिति जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
Chhatrapati Sambhaji Nagar
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: जालना-खामगांव रेल मार्ग के निर्माण को गति देने के लिए रेलवे संघर्ष समिति ने बुधवार, 10 सितंबर को पूरा शहर बंद व सिंधी बाजार में धरना देने का ऐलान किया है।

आंदोलन के जरिए समिति जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार से मार्ग के लिए आवश्यक निधि जारी करने का अनुरोध करेगी। यह निर्णय रविवार को महेंद्र पित्ती निवास स्थल पर हुई रेलवे संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया।

अध्यक्षता सुभाष देवीदास ने की बैठक में प्रमुख अतिथियों के रूप में खान इकबाल पाशा, राष्ट्रवादी कांग्रेस के अंकुश राउत, व्यापारी महासंघ के सुखदेव बजाज व अन्य राजनीतिक, व्यापारी एवं सामाजिक संगठन शामिल रहे। बैठक में चर्चा की गई कि जालना- खामगांव रेल मार्ग के लिए संघर्ष समिति पिछले कई वर्षों से प्रयासरत है। इस मार्ग का सर्वे पूर्व रेल मंत्री रावसाहब दानवे पाटिल के कार्यकाल में किया गया था व राज्य सरकार ने 30 जनवरी को 50 नशनिधि मंजूर की थी। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने परियोजना को अभी तक निधि आयोग विभाग में लंबित रखा है।

बैठक में इनकी रही मुख्य रूप से उपस्थिति

बैठक में एड हरिश्चंद्र चौधरी, फिरोज अली मौलाना, नितिन चौधरी, सुरेश सद्गुरु, गोपाला भुरेवाल, एड शिवराम सतकर, महेंद्र पित्ती, लक्ष्मीनारायण मानधना, अनिल अग्रवाल, केदार करवा, राधेश्याम जायसवाल, बालाजी बांडे, अरविंद बोटे, दिगंबर पेरे, श्रीनिवास पांगारकर, शेख अफसर, गौतम वाघमारे, गणेश जाधव पिपरिया आदि मौजूद रहे। प्रस्तावना फिरोज अली मौलाना न रखी व आभार महेंद्र पित्ती ने माना। बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने आंदोलन की रूपरेखा व जालना-खामगांव मार्ग के महत्व पर विचार-विमर्श किया, रेलवे संधर्ष समिति ने नागरिकों से 10 सितंबर को आंदोलन में सक्रिय भागीदारी कर मार्ग को शीघ्र पूरा कराने में सहयोग देने की अपील की है।