-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Pmc Water Pipeline Integration Backup Plan Chhatrapati Sambhajinagar
संभाजीनगर में निर्बाध जलापूर्ति के लिए मनपा का बड़ा फैसला, 1 करोड़ से जोड़ी जाएंगी पुरानी-नई पाइपलाइनें
- Written By: रूपम सिंह
Sambhajinagar Water Pipeline: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ₹1 करोड़ की लागत से पुरानी और नई पाइपलाइनों को जोड़ेगी। तकनीकी खराबी के दौरान भी शहर में बिना रुकावट पानी की सप्लाई के लिए यह बैकअप प्लान बनाया है।

पाइपलाइनें (सोर्स सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Amol Yedge Water Supply Pipeline: छत्रपति संभाजीनगर शहरवासियों को भविष्य में निर्बाध जलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए महानगरपालिका ने वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने का निर्णय लिया है। नई पेयजल योजना में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर भी जलापूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए पुरानी और नई पाइपलाइन व्यवस्था को आपस में जोड़ने की योजना बनाई गई है। इस कार्य पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर की पुरानी जलापूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। उसे नई मुख्य पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा, ताकि आपात स्थिति में पुराने तंत्र के माध्यम से शहर को पानी उपलब्ध कराया जा सके।
वर्तमान में पुरानी योजना की 900 मिलीमीटर व्यास की पाइपलाइन चालू है, जबकि नई योजना की मुख्य पाइपलाइन 2500 मिलीमीटर क्षमता की है। दोनों व्यवस्थाओं को जोड़ने से यदि नई परियोजना में तकनीकी बाधा उत्पन्न होती है या जल उठाव प्रभावित होता है, तो पुरानी पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति जारी रखी जा सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
25 एमएलडी तक जल उपयोग की योजना
हालांकि वर्तमान में शहर के लिए लगभग 20 एमएलडी पानी लिया, जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार भविष्य में आवश्यकता के अनुसार 20 से 25 एमएलडी तक जल उपयोग की योजना है। इसके लिए मुख्य पाइपलाइनों की सफाई और दबाव परीक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है।
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका का मानना है कि पुरानी और नई व्यवस्था के एकीकरण से शहर को दोहरा सुरक्षा तंत्र मिलेगा। इससे किसी भी अप्रत्याशित तकनीकी खराबी या जल उठाव में बाधा की स्थिति में नागरिकों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा और जलापूर्ति लगातार जारी रखी जा सकेगी।
अस्थायी व्यवस्था की जगह स्थायी समाधान की कोशिश
नई योजना के लिए अभी जल उठाव विशेष तकनीक के माध्यम से किया जा रहा है, जिसे स्थायी समाधान नहीं माना जा रहा है। इसी कारण जलाशय से पंप केंद्र तक अलग जल मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके साथ ही तैरते पंप और अन्य तकनीकी विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि मरम्मत अथवा निर्माण कार्य के दौरान पानी की उपलब्धता प्रभावित न हो। नई परियोजना से अब तक 72 एमएलडी पानी उपलब्ध हो चुका है।
ये भी पढ़ें:- नासिक म्हाडा घरकुल घोटाला: जांच के बाद 59 और भूखंडों की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक, बिल्डरों में हड़कंप
जलापूर्ति होगी सुनिश्चित
छत्रपति संभाजीनगर शहरवासियों को भविष्य में पानी की किल्लत से बचाने के लिए मनपा ने बड़ा कदम उठाया है। जलसंकट से निपटने और – निर्वाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने एक मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने का निर्णय लिया है। इस योजना – के तहत रीसाइक्लिंग प्लांट स्थापित करने पर काम किया जाएगा। यदि किसी तकनीकी खराबी या सूखे के कारण मुख्य लाइन प्रभावित होती है, तो यह बैकअप सिस्टम तुरंत सक्रिय हो जाएगा।
Pmc water pipeline integration backup plan chhatrapati sambhajinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













