-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Pm Awas Yojana Scam Eds Investigation Intensifies Samarth Constructions Contractor Called For Questioning
पीएम आवास योजना घोटाला: ईडी की जांच तेज, समरथ कन्स्ट्रक्शन के ठेकेदार को पूछताछ के लिए बुलाया
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

छत्रपति संभाजीनगर : देश भर में बहुचर्चित शहर के प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) घोटाले (Scams) को लेकर केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (Central Enforcement Directorate) ने जांच तेज कर दी है। गत चार दिन से महानगरपालिका की उपायुक्त अपर्णा थेटे ईडी के मुंबई कार्यालय पहुंचकर पीएम आवास योजना घोटाले को लेकर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले की जानकारी दे रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ ईडी के अधिकारियों ने इस घोटाले का प्रमुख आरोपी समरथ कन्स्ट्रक्शन (Samarth Construction) का संचालक अमर बाफना को पूछताछ के लिए ईडी के मुंबई कार्यालय बुलाया है। ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने से प्रमुख आरोपी समरथ कन्स्ट्रक्शन का संचालक अमर बाफना की नींद हराम है।
महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि गत 4 दिन से तत्कालीन पीएम आवास योजना की प्रमुख और उपायुक्त अपर्णा थेटे से ईडी के अधिकारी मुंबई में पूछताछ कर रहे है। इसी पूछताछ के दरमियान गुरुवार को ईडी के अधिकारियों ने पीएम आवास योजना घोटाले का प्रमुख आरोपी समरथ कन्स्ट्रक्शन का संचालक अमर बाफना को मुंबई कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाने की जानकारी मिली है। महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि घोटाले को लेकर ईडी के अधिकारी अमर बाफना से पूछताछ करेंगे। इधर, गत सप्ताह ईडी के अधिकारियों ने शहर पहुंचकर घोटाले में शामिल प्रमुख आरोपियों के घरों और कार्यालयों पर छापे मारे थे। तबसे शहर में खलबली मची है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के लिए 53.82 करोड़ का अतिरिक्त फंड मंजूर, अब 210 करोड़ से संवरेगा मंदिर परिसर
संभाजीनगर के स्कूल में खूनी वारदात: TC लेने आया था नाबालिग छात्र, हो गई बहस, क्लास टीचर पर चाकू से हमला
महानगरपालिका कमिश्नर ने नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
गौरतलब हो कि गत वर्ष महानगरपालिका प्रशासन ने मार्च महीने के आरंभ में पीएम आवास योजना के लिए निविदा जारी की थी। उससे पूर्व तत्कालीन कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने निविदा प्रक्रिया के लिए महानगरपालिका के आला अधिकारियों की एक समिति गठित की थी। केंद्र सरकार ने गत वर्ष 31 मार्च से पूर्व आवास योजना की निविदा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश प्रशासन को दिए थे। सरकार के निर्देश के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी करने के लिए काफी कम समय प्रशासन को मिला था। ऐसे में तत्कालीन महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने सरकार के निर्देश पर योजना की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के लिए समिति का गठन किया था। समिति के प्रमुख में महानगरपालिका के तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने, तत्कालीन शहर अभियंता सखाराम पानझडे, उपायुक्त अपर्णा थेटे, तत्कालीन मुख्य लेखाधिकारी मुख्य लेखापरीक्षक शामिल थे। इन सभी को महानगरपालिका कमिश्नर ने नोटिस जारी कर पीएम आवास योजना के जारी की गई निविदा को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
Pm awas yojana scam eds investigation intensifies samarth constructions contractor called for questioning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














