-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Payment Of Miscellaneous Benefits Of 24 Crores A Wave Of Happiness Ran Among The Employees
24 करोड़ के विविध लाभों का भुगतान, कर्मचारियों में दौड़ी खुशी की लहर
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : बीते चार सालों में महानगरपालिका से सेवानिवृत्त (Retired) हुए सैकड़ों कर्मचारियों और वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी अपने विविध लाभों (Miscellaneous Benefits) की बकाया राशि पाने के लिए तरस रहे थे। अपने बकाया लाभों की राशि पाने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चप्पले घस चुकी थी। परंतु, 6 महीने पूर्व महानगरपालिका के मुख्य लेखा अधिकारी का पदभार संभाले संतोष वाहुले (Santosh Wahule) ने महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक आस्तिककुमार पांडेय (Municipal Commissioner and Administrator AstikKumar Pandey) के मार्गदर्शन में बेहतर नियोजन करते हुए बीते 5 महीने में महानगरपालिका (Municipal Corporation) कर्मचारियों के विविध लाभों की बकाया 39 करोड़ की राशि में से 24 करोड़ अदा की। जिससे सेवानिवृत्त सहित महानगरपालिका में कार्यरत कर्मचारियों ( Working Employees) में खुशी की लहर दौड़ी है।
चार साल से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी महानगरपालिका के चक्कर काट रहे थे
महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि सन 2018 से 2022 तक महानगरपालिका के करीब 550 कर्मचारियों के विविध लाभों के 2700 प्रकरण प्रलंबित थे। इन मामलों को निपटारा करने के लिए महानगरपालिका को 39 करोड़ की राशि अदा करनी थी। बीते चार साल से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी महानगरपालिका के चक्कर काट-काट कर थक चुके थे। परंतु, महानगरपालिका प्रशासन उनकी बकाया विविध लाभों की राशि अदा करने में सक्षम नहीं हो पा रहा था। 6 महीने पूर्व महानगरपालिका के मुख्य लेखा अधिकारी का पदभार संभाले संतोष वाहुले ने पदभार संभालने के बाद सेवानिवृत्त सहित महानगरपालिका में कार्यरत कर्मचारी उनके पास पहुंचकर विविध लाभों की बकाया राशि देने के विनंती कर रहे थे। उनकी वेदनाओं को जानकर मुख्य लेखा अधिकारी संतोष वाहुले भी आहट थे। लेकिन, महानगरपालिका की तिजोरी में एक ही समय में उतनी राशि अदा करना महानगरपालिका प्रशासन के लिए मुश्किल था। वाहुले ने महानगरपालिका प्रशासक आस्तिककुमार पांडेय से समय-समय पर मार्गदर्शन लेकर नियोजन बध्द तरीके से पदभार संभालने के कुछ दिनों बाद ही महानगरपालिका कर्मचारियों के विविध लाभों जैसे सेवा उपदान, 12 और 14 साल बाद की वेतन निश्चिती बकाया, लिव इनकैशमेंट, महंगाई भत्ता, अनुपूरक भुगतान, मृत पाए गए नॉमिनी की बकाया राशि ऐसे करीब 2700 मामलों का निपटारा करने की ठानी।
सम्बंधित ख़बरें
पहले किराया वसूला, अब बुलडोजर की तैयारी! सुभाष बाजार हादसे के बाद नगर निगम का यू-टर्न, व्यापारियों में आक्रोश
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
नागपुर मानसून की तैयारी: महापौर नीता ठाकरे सख्त; नालों, गटर और सार्वजनिक कुओं की सफाई के दिए निर्देश
मुंबई के BMC अस्पतालों में लागू होगा ‘एक मरीज-एक परिजन’ नियम: नायर अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर शुरू
एक तरफ गत दो साल से कोरोना महामारी के चलते महानगरपालिका की तिजोरी खाली पड़ी थी, ऐसे में कर्मचारियों को विविध लाभों की राशि अदा करना महानगरपालिका प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। परंतु, मुख्य लेखा अधिकारी संतोष वाहुले ने हिम्मत न हारते हुए कुल बकाया 39 करोड़ की राशि में से 24 करोड़ राशि अदा की। बीते दिनों उन्होंने पहले चरण में 13 करोड़ बकाया राशि अदा की। चालू सप्ताह में 11 करोड़ की राशि अदा की। जिससे महानगरपालिका कर्मचारियों में खुशी कीलहर दौड़ी है। विशेषकर, सेवानिवृत्त कर्मचारी वाहुले द्वारा किए गए प्रयासों से रकम पाकर काफी प्रसन्न है। सभी कर्मचारी महानगरपालिका प्रशासक आस्तिककुमार पांडेय और मुख्य लेखा अधिकारी संतोष वाहुले का आभार मान रहे है।
Payment of miscellaneous benefits of 24 crores a wave of happiness ran among the employees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
Jul 14, 2026 | 08:11 PMआश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:10 PMमुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका
Jul 14, 2026 | 08:01 PMमुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
Jul 14, 2026 | 07:57 PM‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
Jul 14, 2026 | 07:57 PM8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PMनितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
Jul 14, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














