-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Ndps Team Registers 40 Cases To Stop Sale Of Drugs In 9 Months
NDPS की टीम ने 9 महीने में नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए, दर्ज किए 40 मामले
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

Reprsentative Image
औरंगाबाद : शहर में नशे की दवाओं (Drugs) की बिक्री के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. निखिल गुप्ता (Police Commissioner Dr. Nikhil Gupta) द्वारा करीब 9 महीने पूर्व गठित किए एनडीपीएस दल (NDPS Team) ने शहर के 17 पुलिस थानों के अंतर्गत 40 मामले दर्ज कर 70 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इन आरोपियों से नशे की नामचीन गोली बटन, सिरप, गांजा, चरस ऐसा करीब 51 लाख 67 हजार 60 रुपए का माल जब्त किया।
क्राइम ब्रांच के पीआई अविनाश आघाव ने बताया कि शहर में अवैध नशे की दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. निखिल गुप्ता ने 19 मई 2022 को एनडीपीएस दल का गठन किया था। इस दल को शहर में अवैध रुप से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। इस आदेश के तहत एनडीपीएस दल की टीम ने क्राइम ब्रांच के पीआई अविनाश आघाव और अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में बीते 9 महीने में शहर के 17 पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में नशे की दवाओं की अवैध बिक्री करने को लेकर 40 मामले दर्ज कर 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में नशे का बढ़ता जाल: 6 महीने में 4,012 NDPS केस, 206 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स जब्त
‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान का बड़ा असर, दो ड्रग तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
बांद्रा टर्मिनस पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, अवध एक्सप्रेस से जब्त किया 13.83 करोड़ का चरस
IIT Baba: गांजा रखने के आरोप में पकड़े गए आईआटी बाबा, सुसाइड की धमकी के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया
पीआई आघाव ने बताया कि पुलिस द्वारा निरंतर अवैध नशे की दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से शहर में बड़े पैमाने पर इस अवैध धंधें पर रोक लगी है। उधर शहर में गत कुछ सालों से नशे की गोली का बटन का चलन नशाखोरों में काफी चला था। विशेषकर, शहर के कई मेडिकलों पर भी नशे की दवाओं की अवैध बिक्री जारी थी। सीपी डॉ. निखिल गुप्ता की संकल्पना से गठित एनडीपीएस दल ने शहर के 17 पुलिस थानों में निरंतर कार्रवाई जारी रखने से अवैध नशे की दवाओं का कारोबार करने वालों की निंद हराम है। बल्कि, पुलिस की सख्त कार्रवाई के चलते ही शहर में अवैध नशे की दवाओं के कारोबार पर बड़े पैमाने पर ब्रेक लगने के साथ ही युवा वर्ग भी नशे के आदी से बच रहा है।
Ndps team registers 40 cases to stop sale of drugs in 9 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














